सीएम नीतीश के साथ शपथ लेंगे 8 मंत्री.
Bihar Nitish Kumar New Cabinet: बिहार में जैसे-जैसे शपथ ग्रहण का समय नजदीक आता जा रहा है एनडीए के सरकार बनाने के फाॅर्मूले से भी पर्दा उठ रहा है. जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश और 2 डिप्टी समेत कुल 9 लोग शपथ लेंगे. भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे. डाॅ. प्रेम कुमार मंत्री बनेंगे. वहीं जेडीयू से सीएम नीतीश के अलावा विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव और हम से संतोष कुमार सुमन और एक निर्दलीय सुमित कुमार सिंह को मंत्री बनाया जाएगा.
बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार ने यूटर्न लिया है. हालांकि वे बार-बार सत्ता के साझेदार बदलते रहे हैं. कुल मिलाकर आज शाम 5 बजे नीतीश कुमार 9वीं बार प्रदेश के सीएम बनेंगे. नई सरकार में मंत्रिमंडल की घोषणा भी हो गई है. मंत्रिमंडल में जेडीयू को नीतीश समेत 4 कुल 4 पद मिले हैं. वहीं भाजपा को 3 और हम को 1 जगह मिली है.
आज शाम 5 बजे राजभवन में सीएम नीतीश कुमार और उनकी मंत्रिमंडल शपथ लेगी. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सभी नेताओं को राजभवन को ओर से न्योता भेजा गया है. वहीं नीतीश के इंडिया गठबंधन छोड़ने के बाद वे विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं. जयराम रमेश ने उनकी तुलना गिरगिट से की तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें आया राम गया राम की संज्ञा दी. वहीं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें कूड़ेदान का कूड़ा बताया है.
यह भी पढ़ेंः ‘गिरगिट…पलटूराम…बदबूदार कूड़ा…’ नीतीश कुमार के पाला बदलने पर किसने क्या कहा? यहां जानें
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…