मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
bigg boss 17 grand finale
Bigg Boss 17 Final Winner: हफ्तों की भावनात्मक उथल-पुथल के बाद, आखिरकार बिग बॉस 17 का फिनाले आ गया है. 28 जनवरी यानी आज रात को होने वाले रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले में शीर्ष पांच फाइनलिस्टों – अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार और अरुण महशेट्टी के बीच लड़ाई का वादा किया गया है – सभी की नजर बिग बॉस ट्रॉफी पर टीकी हुई है. ऐसे में हर किसी को शो के विनर का इंतजार है और इसकी ट्रॉफी की तस्वीर भी सामने आ चुकी है जो कि हर बार से एकदम अलग है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि शो के 17वें सीजन का विनर कौन होगा.
बता दें कि बिग बॉस 17’ के विनर को 30 से 40 लाख रुपए प्राइज मनी के तौर पर दिए जाएंगे. शुरुआती दिनों में ये राशि एक करोड़ रुपए थी. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि एक कार भी गिफ्ट दी जाएगी. शो 15 अक्टूबर को ऑनएयर हुआ था, जो करीब चार महीने से ज्यादा चला. नया घर, यूनिक थीम और अलग-अलग प्रोफेशन के सितारों ने खूब लाइमलाइट बटोरी. अब वक्त इसके ग्रैंड फिनाले का है, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं.
‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं. दोनों ऑनस्क्रीन राहुल और अंजलि बनकर परफॉर्म करते दिखाई देने वाले हैं. इतना ही नहीं वो ‘कभी खुशी कभी गम’ गाने पर कपल गोल्स भी देते हुए दिखाई देने वाले हैं. शो का प्रोमो शेयर किया गया है.
‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही घंटे बचे हैं. वोटिंग ट्रेंड की लिस्ट में मुनव्वर फारूकी का नाम टॉप पर है. इसी बीच आज वो अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. फैंस ने उनके जन्मदिन को यादगार बना दिया है. सोशल मीडिया पर अपने चहेते कंटेस्टेंट्स को फैंस बर्थडे विश कर रहे हैं.
फाइनलिस्ट अभिषेक कुमार आज रात दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यहां देखिए उनके डांस परफॉर्मेंस की एक झलक
‘बिग बॉस 17’ के ग्रैंड फिनाले में ईशा और समर्थ जुरैल की धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलने वाली है. इसका प्रोमो भी सामने आ चुका है, जिसमें दोनों ‘कह दो ना कह दो ना यू आर माय सोनिया…’ पर शानदार मूव्स दिखा रहे हैं.
बिग बॉस 17 की फाइनलिस्ट मन्नारा चोपड़ा आज रात एक ऊर्जावान प्रदर्शन देंगी.
सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को शाम 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक प्रसारित होगा. फिनाले एपिसोड को जियो सिनेमा ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा और कलर्स टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…
अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…
Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…
Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…
Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…