पीएम मोदी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात हुई भगदड़ में मरने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 पर मची भगदड़ में 10 महिलाओं और तीन बच्चों समेत कम से कम 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. कई अन्य के घायल होने की खबर है.
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्दी ठीक हो जाएं. अधिकारी इस भगदड़ से प्रभावित सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं.”
Distressed by the stampede at New Delhi Railway Station. My thoughts are with all those who have lost their loved ones. I pray that the injured have a speedy recovery. The authorities are assisting all those who have been affected by this stampede.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 15, 2025
शनिवार रात 9.30 बजे हुई घटना के बाद रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं. एलएनजेपी अस्पताल के अधिकारियों ने 10 महिलाओं और तीन बच्चों सहित 15 लोगों के मरने की पुष्टि की है. कुछ घायलों को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज भी ले जाया गया है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दुखद खबर. रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण हुई मौतों से मैं बेहद दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”
Devastating news from New Delhi Railway Station. I am extremely pained by the loss of lives due to stampede on Railway platform. In this hour of grief, my thoughts are with the bereaved families. Praying for the speedy of the injured.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 15, 2025
दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने एक्स पर हादसे में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था और भगदड़ के कारण जान-माल के नुकसान और घायल होने की दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना हुई है. पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.”
उपराज्यपाल ने बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त से बात कर उन्हें स्थिति का समाधान करने के लिए कहा है. मुख्य सचिव को डीडीएमए उपायों को लागू करने और राहत कर्मियों को तैनात करने के लिए कहा गया है. सभी अस्पताल संबंधित आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं.
उन्होंने लिखा, “मैंने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को घटनास्थल पर रहने और राहत उपायों को नियंत्रित करने का निर्देश दिया है. मैं लगातार ऑपरेशन की निगरानी कर रहा हूं.”
There has been an unfortunate incident at New Delhi Railway Station.
Have spoken to Chief Secretary & Police Commissioner and asked them to address the situation.CS has been asked to deploy relief personnel.
Have instructed CS & CP to be at the site and take control of…
— LG Delhi (@LtGovDelhi) February 15, 2025
दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट में महाकुंभ को लेकर इंतजाम में कमी के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की है. उन्होंने लिखा, “महाकुंभ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ इस तरह की घटना बेहद दुखद है. लोगों की सुरक्षा की न केंद्र सरकार को कोई फिक्र है और न ही उत्तर प्रदेश सरकार को. न प्रयागराज में कोई व्यवस्था है, न ही देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात के कोई ठोस इंतजाम हैं.”
महाकुंभ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ इस तरह की घटना बेहद दुखद है। लोगों की सुरक्षा की ना केंद्र सरकार को कोई फ़िक्र है और ना ही आगे यूपी सरकार को। ना प्रयागराज में कोई व्यवस्थाएं हैं और ना ही देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात के कोई ठोस इंतज़ाम… https://t.co/19myteukSU
— Atishi (@AtishiAAP) February 15, 2025
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भीड़ को प्रयागराज ले जाने के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं और अब स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति नियंत्रण में है. दिल्ली पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. अचानक हुई भीड़ को निकालने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं.”
Deeply saddened by the unfortunate stampede that occurred at New Delhi Railway Station. My prayers are with all those who have lost their loved ones. The entire team is working to assist all those who have been affected by this tragic incident.
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) February 15, 2025
दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अचानक आई इस अप्रत्याशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाई गईं. अब भीड़ कम हो गई है.”
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

