देश

Kolkata: महिला डॉक्टर रेप और मर्डर केस की जांच के लिए कोलकाता पहुंची CBI की टीम, मेडिकल कॉलेज का करेगी दौरा; पुलिस सौंपेगी सभी दस्तावेज

Kolkata Doctor Rape and Murder Case: पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर से रेप और इसके बाद हत्या के मामले में देश भर से निष्पक्ष जांच की मांग की आवाज उठ रही है. देश के तमाम हिस्सों में इसको लेकर चिकित्सक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. देशभर में जारी डॉक्टरों की हड़ताल के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और हत्या की सीबीआई जांच का आदेश दिया है. इस मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम बुधवार को कोलकाता पहुंच गई है.

बता दें कि आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हैवानियत का मामला शुक्रवार को सामने आया था. मालूम हो कि इस मामले में हाई कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि घटना के 5 दिनों के बाद भी पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंची. पूरे आसार हैं कि सबूत मिटा दिए जाएंगे. ऐसे दुर्लभ मामलों में निष्पक्ष और सही जांच के लिए केस सीबीआई को सौंपना जरूरी है. कोर्ट ने पुलिस से कहा कि आप बुधवार सुबह तक सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंप दें. कोर्ट ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से भी हड़ताल खत्म करने की अपील की.

ये भी पढ़ें-सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के आरटीओ ऑफिस को दिए ये निर्देश, जनता को मिलेगी सहूलियत

कोर्ट ने एसआईटी को दिए ये निर्देश

दरअसल, कलकत्ता हाई कोर्ट ने मामले की जांच कर रही कोलकाता पुलिस की एसआईटी को निर्देश दिया कि वह सभी संबंधित दस्तावेज, सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्य तुरंत सीबीआई को सौंप दे. पुलिस द्वारा प्रस्तुत केस डायरी की जांच करते हुए कोर्ट ने पाया कि जांच की प्रगति संतोषजनक नहीं है. इससे पहले सोमवार को कोर्ट ने कहा था कि अगर पुलिस रविवार तक केस नहीं सुलझा पाती है तो वो इसे सीबीआई को सौंप देगी. पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपकर कलकत्ता हाईकोर्ट न्याय की प्रहरी के रूप में आगे आया है.

टीम में शामिल हैं फॉरेंसिक एक्सपर्ट

मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम डॉक्टर से दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले की जांच करेगी. सात लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल आज कोलकाता पहुंच गया है. सूत्रों के मुताबिक, इस टीम में फॉरेंसिक एक्सपर्ट और मेडिकल ऑफिसर शामिल हैं. इससे पहले केस को टेकओवर करने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. उसके बाद सीबीआई के अधिकारी आज आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

5 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

5 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

5 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

6 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

6 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

6 hours ago