देश

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी स्टेटस रिपोर्ट, एजेंसी को मामले से जुड़े कई लिंक्स मिले

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. गुरुवार को सीबीआई ने स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंप दी है. सूत्रों के अनुसार एजेंसी को केस से जुड़े कई लिंक्स मिले हैं. इसी के साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इस रिपोर्ट के जरिए ये केस आईने की तरह साफ हो सकेगा.

मालूम हो कि मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है. इस मामले में सीजेआई की खंडपीठ में यह दूसरी सुनवाई है और अब सभी की निगाहें खंडपीठ की कार्यवाही पर टिकी हैं.

सूत्रों ने कहा कि सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट में कई ऐसी कड़ी हैं, जिसके खुलने से केस आईने की तरह साफ हो जाएगा. पहली कड़ी यह है कि 9 अगस्त की सुबह अस्पताल भवन के सेमिनार हॉल में शव मिलने के बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना देने के बीच इतना अंतराल क्यों है.

ये भी पढ़ें-Kolkata Doctor Rape-Murder Case: शराब पीने के बाद गया रेड लाइट एरिया…लड़की से मांगी न्यूड फोटो, महिला डॉक्टर को शिकार बनाने से पहले आरोपी ने किए ये काम

सीबीआई के अधिकारी लगा रहे हैं इस बात का पता

सूत्रों ने कहा कि जांच कर रहे सीबीआई के अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अस्पताल के अधिकारियों, खासकर पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष ने शव मिलने के बाद पुलिस को सूचित करने में इतना समय क्यों लगाया. सीबीआई पिछले शुक्रवार से ही मामले की तह तक जाने के लिए डॉ. घोष से पूछताछ कर रही है. लगभग हर दिन 12 से 14 घंटे तक पूछताछ हो रही है. गुरुवार को भी डॉ. घोष कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में सीबीआई के साल्ट लेक कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित हुए. यह लगातार सातवां दिन था जब वह पेश हुए. सीबीआई ने गुरुवार को घोष के ड्राइवर को भी पूछताछ के लिए बुलाया है.

ये है दूसरा लिंक

दूसरा लिंक वह व्यक्ति है जिसने सबसे पहले 9 अगस्त की सुबह सेमिनार हॉल में पीड़िता का शव देखा था. सूत्रों ने बताया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कई मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्टाफ से पूछताछ के बाद भी जांच अधिकारी अभी तक उस व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाए हैं जिसने सबसे पहले शव को देखा था. जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है, उन्होंने विरोधाभासी बयान दिए हैं. सूत्रों ने बताया कि जांच अधिकारी का मानना ​​है कि शव को सबसे पहले देखने वाले व्यक्ति का पता लग जाने के बाद कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे. 9 अगस्त को अस्पताल परिसर में रहस्यमय परिस्थितियों में एक महिला डॉक्टर का शव मिला था. अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले को लेकर कोलकाता व देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

11 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

19 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

49 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

52 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

1 hour ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

1 hour ago