भगवान श्री कृष्ण.
Krishna Janmashtami 2024 Rashi ke Anusar Upay: श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर साल पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जाती है. इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी. चूंकि, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद (भादो) के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था, इसलिए इस तिथि और नक्षत्र को ध्यान में रखकर जन्माष्टमी मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार, भाद्रपद अष्टमी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को सुबह 3 बजकर 39 मिनट से शुरू होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 27 अगस्त को देर रात 2 बजकर 19 मिनट पर होगी. इसके अलावा रोहिणि नक्षत्र 26 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 55 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन 27 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार किस उपाय को करने से कान्हा जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी.
मेष राशि के लोग जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा या तस्वीर के पास छोटी इलायची को को कूटकर जलाएं और भगवान को दूध का दलिया भोग लगाएं.
जन्माष्टमी के दिन भगवान के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं. साथ ही उन्हें पेड़ा भोग लगाएं. ऐसा करने से पति-पत्नी का भाग्योदय होने साथ-साथ संतान सुख का वरदान प्राप्त होगा.
भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष चंदन की लकड़ी का धूप जलाएं. इसके अलावा भगवान को दूध और केला अर्पित करें. मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन इस उपाय को करने से रोग और शत्रुओं से मुक्ति मिलती है.
जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को गुलाब की अगरबत्ती या धूप दिखाएं. इसके अलावा उन्हें रस मलाई का भोग अर्पित करें. ये उपाय नौकरी में प्रमोशन के लिए खास माने गए हैं.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान के सामने चमेली का धूप जलाएं और साथ ही उन्हें गुड़ी की खीर का भोग लगाएं. ऐसा करने से आयु लंबी होती है और काम में प्रसिद्धि मिलती है.
भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष चंदन का धूप जलाएं और उन्हें लड्डू अर्पित करें. ऐसा करने से हर प्रकार का सुख प्राप्त होगा.
नौकरी और व्यापार में तरक्की, धन लाभ और शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिए तुला राशि के लोगों को जन्माष्टमी के दिन कपूर से भगवान श्रीकृष्ण की आरती करनी चाहिए.
वृश्चिक राशि वाले अगर आर्थिक तरक्की चाहते हैं तो उन्हें जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण के सामने लोबहान का धूप जलाना चाहिए.
जन्माष्टमी के दिन धनु राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण के सामने गुग्गल में कपूर मिलाकर जलाएं. इसके अलावा भगवान को पिस्ता बर्फी का भोग लगाएं. ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलेगी, वैवाहिक जीवन में रिश्ते मधुर होंगे और शादी का योग बनेगा.
मगर राशि वाले इस साल जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के सामने गुग्गल की धूप में सूखी चंदन मिलाकर जलाएं. साथ ही भगवान को मिश्री का भोग लगाएं. ऐसा करने से गृह क्लेश खत्म होगा.
जन्माष्टमी के दिन भगवान को गुलाब का धूप दिखाएं और उन्हें बर्फी का भोग लगाएं. इस उपाय को करने से मनचाहा वरदान प्राप्त होगा.
जन्माष्टमी के दिन भगवान के समक्ष गुलाब का धूप जलाएं. उन्हें मोर पंख अर्पित करें और श्रीकृष्ण को रसगुल्ले का भोग लगाएं. ऐसा करने से शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी. अविवाहितों को विवाह का योग बनेगा.
यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर करें ये 5 चमत्कारी उपाय, जीवन में नहीं होगी किसी चीज की कमी; कान्हा जी हमेशा रहेंगे प्रसन्न
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…