देश

शंभू बॉर्डर खोलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, किसान नेताओं से प्रशासन की रोजाना मीटिंग करने की मांग

Supreme Court on Shambhu Border: शंभू बॉर्डर को खोलने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 सितंबर को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि समिति के लिए अभी तक नाम तय नहीं हुआ है. जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई को टाल दिया है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने एक हफ्ते के भीतर शंभू बॉर्डर को आंशिक रूप से खोलने का आदेश दिया था.

किसान नेताओं से प्रशासन की रोजाना मीटिंग करने की मांग

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हाईवे कोई पार्किंग की जगह नहीं हैं. सुप्रीम कोर्ट ने DGP पंजाब और DGP हरियाणा साथ ही अम्बाला और पटियाला जिले के पुलिस प्रमुख को एक सप्ताह में बैठक करने को कहा था. कोर्ट ने कहा था कि हम मामले को लंबित रखते हैं. किसानों को भी नहीं लगना चाहिए कि उनको अलग-थलग और किनारे कर दिया गया है. शंभु बॉर्डर खोलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है. एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने किसान नेताओं से प्रशासन की रोजाना मीटिंग करने की माँग की है, ताकि बॉर्डर खुल सकें.

हरियाणा और पंजाब बिना कारण कर रहे हैं देरी?

एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने कहा कि हरियाणा और पंजाब शंभु बॉर्डर को खोलने के लिए बिना किसी कारण देरी कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अंबालावासी दयनीय हालत में हैं. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने आश्वस्त किया कि मामले में किसी बात की देरी नहीं होगी. बता दें कि इस मामले में अब अगली सुनवाई 2 सितंबर 2024 को होगी. सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा और पंजाब को किसान नेताओं से बातचीत कर मामले का हल करने की बात कही. वहीं पंजाब सरकार किसानों से बात करने के लिए बनाई कमेटी के लिये अन्य नये नाम देगी

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

18 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

21 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

37 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

53 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

56 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

56 minutes ago