Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: शराब पीने के बाद गया रेड लाइट एरिया…लड़की से मांगी न्यूड फोटो, महिला डॉक्टर को शिकार बनाने से पहले आरोपी ने किए ये काम

आरोपी पूरी तरह से नशे की हालत में था और वहां से गुजर रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ भी की थी.

Kolkata Doctor Rape-Murder Case

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में जहां एक ओर पूरे देश में डाक्टरों ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा है तो वहीं दूसरी ओर इस मामले में जांच कर रही सीबीआई को चौंकाने वाले तथ्य मिल रहे हैं. अब सीबीआई को घटना के मुख्य आरोपी संजय रॉय के बारे में तमाम जानकारियां हाथ लगी हैं. मालूम हो कि 9 अगस्त को डॉक्टर का शव मिलने के एक दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद ये केस राज्य पुलिस से सीबीआई के पास चला गया है और तभी ले सीबीआई लगातार जांच कर रही है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि संजय रॉय अपने एक दूसरे साथी के साथ 8 अगस्त की आधी रात के बाद सोनागाछी गया था. ये उत्तरी कोलकाता का ‘रेड लाइट एरिया’ है. उन्होंने बताया कि इस रात को आरोपी रॉय ने शराब भी पी रखी थी. सोनागाछी पहुंचने पर रॉय का साथी वेश्या के घर में घुसा, जबकि संजय बाहर खड़ा रहा. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये भी बताया गया है कि सोनागाछी के बाद ये दोनों रात करीब 2 बजे दक्षिण कोलकाता के एक और रेड लाइट एरिया चेतला में गए और यहां भी उसी घटनाक्रम को दोहराया. सूत्रों की मानें तो आरोपी पूरी तरह से नशे की हालत में थे और वहां से गुजर रही एक लड़की के साथ छेड़छाड़ भी की थी. यही नहीं लड़की से उसकी न्यूड फोटो भी मांगी थी. ये फोटो फोन के जरिए मांगी गई थी.

ये भी पढ़ें-जानें दुनिया के किस देश में है महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा की दर सबसे अधिक?

आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर किया ये काम

सूत्रों के हवाले से मिली खबर में सामने आया है कि संजय रॉय का साथी किराए की कमर्शियल बाइक लेकर घर चला गया था. तो दूसरी ओर संजय को सुबह करीब 3.50 बजे आरजी कर अस्पताल के ट्रॉमा यूनिट के आस-पास घूमते हुए देखा गया था. सूत्रों की मानें तो संजय नशे की हालत में ऑपरेशन थियेटर में दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा था वो सुबह करीब 4.03 बजे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा और फिर सीधे तीसरी मंजिल पर सेमिनार हॉल में चला गया था. यही नहीं घटना वाली रात को करीब 11 बजे संजय रॉय शराब पीने के लिए अस्पताल के पीछे एक जगह गया था और वहां शराब पीते हुए वह अश्लील फिल्म देखी थी.

गहरी नींद में देखा था महिला ट्रेनी डॉक्टर को

सूत्रों की मानें तो पुलिस पूछताछ में संजय ने इस बात को कबूल किया कि उसने ट्रेनी डॉक्टर को तब देखा जब वह गहरी नींद में थी और फिर वह उस पर कूद पड़ा और उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि रॉय उस रात कई बार अस्पताल परिसर में घुसा था. मालूम हो कि सोमवार को कोलकाता की एक अदालत से संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट करने की इजाजत मिल गई है.

CBI के ऑफिस पहुंचे संदीप घोष

इस मामले में ताजा खबर सामने आ रही है कि कोलकाता के सरकारी आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दफ्तर फिर पहुंचे हैं. उन्हें कोलकाता पुलिस ने भी आज ही तलब किया है. कोलकाता पुलिस की ओर से मंगलवार शाम को जारी समन के अनुसार, संदीप घोष को दोपहर तक शहर के पुलिस मुख्यालय में पेश होना है. पुलिस ने उन्हें इस आरोप पर पूछताछ के लिए बुलाया है कि उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कई बार आरजी कर की महिला डॉक्टर की पहचान उजागर की. अब यह देखना बाकी है कि घोष को सीबीआई कार्यालय से शहर पुलिस मुख्यालय जाने का मौका मिलता है या नहीं. सीबीआई अधिकारी पिछले कुछ दिनों से उनसे औसतन रोजाना 12 से 14 घंटे पूछताछ कर रहे हैं.

संदीप घोष सुबह 9 बजे कुछ फाइलें लेकर कोलकाता के साल्ट लेक स्थित सीबीआई दफ्तर पहुंचे. वह पिछले कई दिनों से पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर जा रहे है. बता दें कि एक सप्ताह पहले ही राज्य सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए विशेष जांच दल के गठन की घोषणा की थी. यह अस्पताल 2021 से संदीप घोष की देखरेख में चलाया जा रहा था. डॉ. घोष ने अस्पताल परिसर में एक जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के कुछ दिनों बाद प्रिंसिपल के पद से इस्तीफा दे दिया. विपक्षी दलों ने पहले ही दावा किया है कि एसआईटी का गठन इसलिए किया गया ताकि संदीप घोष पूछताछ के दौरान सीबीआई के सामने कई राज खोल सकते थे. गौरतलब है कि पिछले सोमवार को डॉ. घोष के प्रिंसिपल पद से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (सीएनएमसीएच) का प्रिंसिपल नियुक्त कर दिया गया, जिसके बाद सीएनएमसीएच के मेडिकल छात्रों और जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था. उन्हें वहां से भी हटना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital