देश

Kota: पापा को Birthday विश करने के बाद किया Suicide, हिलाकर रख देगा मनजोत का सुसाइड नोट, 5 साल में 70 छात्रों ने की आत्महत्या

शिक्षा नगरी यानी कि राजस्थान का कोटा शहर. सपनों को उड़ान देने वाला शहर, जिसके बारे में हम अक्सर तैयारी करने वाले छात्रों से सुनते रहे हैं. अब बीते कुछ सालों में इस शहर ने कई युवाओं से उनकी जिंदगी छीन ली. आंखों में हजारों सपने लेकर इस शहर में आए इन छात्रों ने मौत को गले लगा लिया. आज (4 अगस्त) भी एक छात्र के सुसाइड करने की खबर इसी कोटा शहर से सामने आई है. छात्रों के सुसाइड के आंकड़े आपको हैरत में डाल देंगे. जनवरी से लेकर अब तक 19 छात्रों ने आत्महत्या कर ली.

मनजोत का कमरे में पड़ा मिला शव

कोटा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे मनजोत ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली. उसका शव कमरे में पड़ा मिला. जहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इस सुसाइड नोट के शब्द आपको अंदर तक हिलाकर रख देंगे. अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के बाद उसने सुसाइड कर लिया. मनजोत सिंह उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का रहने वाला था. इसी साल अप्रैल में कोचिंग के लिए कोटा पहुंचा था, लेकिन सपने पूरे होने से पहले ही दुनिया को छोड़ दिया.

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

छात्रों के आत्महत्या करने के पीछे क्या वजह हो सकती है? क्यों छात्र बिना कुछ सोचे-समझे मौत को गले लगा रहे हैं? फीस के नाम पर मोटी रकम वसूलने वाले कोचिंग संस्थान इन घटनाओं पर मौन क्यों हैं ? ऐसे तमाम सवाल हैं जो छात्रों के साथ घटित हो रही अनहोनी को लेकर सोचने पर मजबूर कर रहे हैं. मनजोत की उम्र सिर्फ 18 साल थी. जैसे ही उसके आत्महत्या करने की खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया. वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई.

यह भी पढ़ें- अजित पवार बैठे शिंदे की कुर्सी पर! क्या महाराष्ट्र को मिलने वाला है नया सीएम?

कमरे में जिस हालत में मनजोत का शव मिला है, उससे कई सारे सवाल भी पैदा हो रहे हैं. मनजीत के दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे. पूरे सिर में पॉलिथीन कसकर बांधी गई थी. जिससे सांस लेने की कोई गुंजाइश न रहे. इसी के चलते उसकी मौत भी हुई.

सुसाइड नोट बरामद

राजस्थान के कोटा में पढ़ने वाले स्टूडेंट के सुसाइड नोट में लिखीं ये बातें कलेजा चीर देने वाली हैं, जिसने अपने पिता को बर्थडे विश करके मौत को गले लगा लिया. वह कोटा में डॉक्टर बनने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें उसने लिखा है कि ” मेरे परिवार और दोस्तों को परेशान न किया जाए. यह मैं अपनी मर्जी से कर रहा हूं. इसके अलावा उसने अपने पिता को बर्थडे भी विश किया है. और लिखा है ” हैप्पी बर्थडे पापा”

2019 से अब तक 70 से ज्यादा छात्रों ने की आत्महत्या

कोटा में साल 2019 से लेकर दिसंबर 2022 तक 52 छात्रों ने सुसाइड किया है. वहीं ये आंकड़ा अब बढ़कर 70 के पार पहुंच चुका है. जनवरी 2023 से लेकर अब तक 18 छात्रों ने किसी न किसी कारणों से आत्महत्या की है. 2022 में 12 दिसंबर को एक दिन में तीन छात्रों ने सुसाइड किया था. वहीं 2022 में कुल 16 छात्रों ने तनाव में आकर अपनी जान दे दी थी. हालांकि राजस्थान सरकार ने विधानसभा में ये आंकड़ा सिर्फ 13 बताया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

43 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

53 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

54 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

1 hour ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

2 hours ago