मेघालय के मुख्यमंत्री श्री कॉनराड संगमा के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. अमित शाह ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री संगमा के नेतृत्व और राज्य में चल रहे विकास कार्यों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कॉनराड संगमा के प्रयास एनडीए सरकार के विकास के विजन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए कहा, ‘मेघालय के मुख्यमंत्री श्री संगमा कॉनराड जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं’
अमित शाह ने कहा कि आपके समर्पित प्रयासों से राज्य में एनडीए के विकास के दृष्टिकोण को गति मिल रही है. हम कामना करते हैं कि आप स्वस्थ रहें और जनता की सेवा करते रहें.
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड कोंगकल संगमा को पूर्वोत्तर की राजनीति में एक ऐसे नेता के तौर पर देखा जाता है, जिन्होंने पारंपरिक राजनीति से हटकर नई सोच और आधुनिक नेतृत्व शैली को अपनाया है. वह न सिर्फ मेघालय के मुख्यमंत्री हैं, बल्कि नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. साल 2018 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद 2023 में दोबारा सत्ता में लौटना उनके राजनीतिक कद और जनस्वीकार्यता को दिखाता है.
मुख्यमंत्री संगमा के कार्यकाल में मेघालय सरकार ने विकास को सिर्फ आंकड़ों तक सीमित न रखकर उसे जमीन पर उतारने की कोशिश की है. सड़क, बिजली और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे बुनियादी ढांचे के साथ-साथ पर्यटन, स्टार्टअप्स और युवाओं के स्वरोजगार पर खास ध्यान दिया गया है.
स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी राज्य सरकार ने सुधार की दिशा में कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका असर धीरे-धीरे दिखने लगा है.
केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय को भी कॉनराड संगमा की राजनीतिक समझ का अहम हिस्सा माना जाता है. एनडीए के व्यापक विकास एजेंडे के साथ तालमेल बनाकर उन्होंने मेघालय के लिए केंद्रीय योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की कोशिश की है.
ये भी पढ़ें: ‘आवा पानी झोंकी’ अभियान पर उठे सवाल, स्टॉपडेमों से बह रहा पानी
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…