Mahakumbh 2025
अखिल भारतीय व्यापारी महासंघ (CAIT) ने दावा किया है कि चल रहे महाकुंभ मेले से अब तक 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है, जिससे यह देश के सबसे बड़े आर्थिक आयोजनों में शामिल हो गया है.
CAIT के महासचिव और सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आर्थिक उन्नति का भी प्रतीक है. उन्होंने कहा कि आस्था और अर्थव्यवस्था का यह अनूठा संगम दर्शाता है कि आध्यात्मिक पर्यटन और धार्मिक आयोजनों का भारत की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ता है.
शुरुआत में महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने और 2 लाख करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान था. लेकिन देशभर से उमड़ी भीड़ के कारण यह आंकड़ा बढ़कर 60 करोड़ श्रद्धालु और 3 लाख करोड़ रुपये के व्यापार से भी अधिक हो सकता है, CAIT ने यह जानकारी दी.
महाकुंभ ने विभिन्न उद्योगों में बड़ी आर्थिक वृद्धि दर्ज की-
CAIT के अनुसार, इस आर्थिक प्रभाव का लाभ सिर्फ प्रयागराज तक सीमित नहीं है. 150 किलोमीटर के दायरे में आने वाले शहरों में भी व्यापार तेजी से बढ़ा है. अयोध्या और वाराणसी जैसे धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ, जिससे वहां की स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत हुई.
महाकुंभ को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 7,500 करोड़ रुपये का निवेश किया. प्रयागराज में सड़क, फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण पर यह राशि खर्च की गई. इसमें से 1,500 करोड़ रुपये विशेष रूप से महाकुंभ की तैयारियों के लिए दिए गए.
-भारत एक्सप्रेस
Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…
Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…
Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…