देश

Kuno National Park: कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, नामीबिया से आई मादा चीता सियाया ने दिया चार शावकों को जन्म

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के चीतों से जुड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नामीबिया से आई मादा चीता सियाया ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है. मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है.

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री जी, आपकी प्रेरणा और सफल प्रयासों से चीता की सुखद वापसी भारत में हुई है. मध्यप्रदेश चीता स्टेट बना है. आज कूनो नेशनल पार्क में चीता परिवार में चार नये शावकों के आगमन से हम समस्त मध्यप्रदेशवासी हर्षित एवं आनंदित हैं.”

वहीं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी किया और मादा चीता द्वारा चार शावकों को जन्म दिए जाने की जानकारी देते लिखा, “अमृतकाल के दौरान हमारे वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में महत्वपूर्ण घटना, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 17 सितंबर, 2022 को भारत लाए गए चीतों में से एक ने चार शावकों को जन्म दिया है.”

ये भी पढ़ें: Corona Cases In India: कोरोना के केसों ने फिर चौंकाया, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2151 नए मामले आए सामने, 1222 हुए ठीक

दो दिनों पहले ‘साशा’ की हो गई थी मौत

दो दिनों पहले ही, कुनो नेशनल पार्क में पांच साल की मादा नामीबियाई चीता साशा की कथित तौर पर किडनी इंफेक्शन के कारण मौत हो गई थी. ‘साशा’ उन आठ चीतों में शामिल थी जिन्हें 17 सितंबर को नामीबिया से लाकर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शिफ्ट किया गया था. मादा चीता की सेहत करीब छह माह से ठीक नहीं थी और हाल ही में उसे इलाज के लिए आइसोलेशन बाड़े में वापस लाया गया था.

चीतों को नामीबिया से लाया गया था

15 अगस्त 2022 को नामीबिया में अंतिम खून के नमूने की जांच में क्रिएटिनिन का स्तर 400 से अधिक पाया गया था. बताया गया कि इससे इस तथ्य की पुष्टि होती है कि साशा को किडनी इंफेक्शन भारत आने से पहले से ही था. बता दें कि पिछले साल, नामीबिया से 8 चीतों को लाया गया था और इन्हें पीएम मोदी ने बाड़े में रिलीज किया था. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों की दूसरी खेप कूनो नेशनल पार्क लाई गई थी. इनमें सात नर और पांच मादा थीं. दूसरे महाद्वीप से चीतों को लाना भारत सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का हिस्सा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

वोटर लिस्ट में 13,150 नाम बदले जाने का दावा, 804 नाम हटे और 2,600 नए जुड़े, पीलीभीत से उठे विवाद ने पूरे UP में मचाई हलचल

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

2 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

27 minutes ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

36 minutes ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

54 minutes ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

59 minutes ago