देश

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ प्रहार लगातार जारी है. शनिवार तड़के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया. इस ताजा कार्रवाई के साथ ही घाटी में साल 2026 में अब तक सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए आतंकियों और विदेशी घुसपैठियों का कुल आंकड़ा बढ़कर 23 तक पहुंच गया है.

एक तरफ जहां सीमा पर सुरक्षाबल आतंकियों को मिट्टी में मिला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सीमा पार आतंकवाद पर दी गई सख्त चेतावनी से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है.

केरन सेक्टर में तड़के 3:30 बजे एनकाउंटर

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर स्थित जुमागुंड इलाके में नियंत्रण रेखा के करीब तैनात सतर्क जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी. जवानों द्वारा चुनौती दिए जाने पर आतंकियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी. भारतीय सेना की त्वरित जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकी मौके पर ही ढेर हो गए.

2026 में जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं

साल 2026 में सुरक्षाबलों के कड़े पहरे और सटीक खुफिया इनपुट के चलते आतंकी संगठनों की कमर टूट चुकी है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अब तक का पूरा ब्योरा इस प्रकार है.

महीना मारे गए आतंकी जवान शहीद नागरिकों की मौत
जनवरी 2 1 0
फरवरी 6 0 0
मार्च 2 0 0
अप्रैल 1 0 0
मई 0 0 0
जून 0 0 1
जुलाई 1 1 2
अगस्त 0 0 0
सितंबर 4 – –
अक्टूबर* 7 – –
कुल योग 23 2 3

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दो टूक संदेश

नई दिल्ली में 15 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पार आतंकवाद को लेकर भारत की बदली हुई सैन्य नीति को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया. उन्होंने दो टूक कहा-

“ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक ने यह साबित कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ भारत का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन शांति की हमारी इस प्रतिबद्धता को कोई कमजोरी न समझे. सीमा पार से आतंकवाद की किसी भी नई हरकत का जवाब पहले की गई कार्रवाई से कहीं अधिक आक्रामक और बड़ा होगा.”

चेतावनी से कांपा पाकिस्तान

रक्षा मंत्री की इस स्पष्ट चेतावनी के बाद से ही पाकिस्तानी सेना और सरकार गहरे तनाव में है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने जहां भारत के रुख को ‘आधिपत्यवादी’ बताया, वहीं काकुल स्थित पाकिस्तान सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में शनिवार को पाकिस्तान की नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आमेर रजा ने औपचारिक रूप से अपनी घबराहट जाहिर की.

ये भी पढ़ें: प्याज के दाम होंगे धड़ाम…! दिवाली से ठीक पहले सरकार ने चलाई ‘कांदा एक्सप्रेस’, जानें क्या रहेगा भाव?

परमाणु हथियारों की दुहाई देते हुए रजा ने कहा कि इस क्षेत्र में युद्ध की कोई गुंजाइश नहीं है और किसी भी ‘मिसकैलकुलेशन’ का जवाब ऐसा होगा जिसकी सीमा पार कल्पना भी नहीं की गई होगी. कमांडर ने यह भी रोना रोया कि विरोधी पक्ष दुष्प्रचार के जरिए पाकिस्तानी सेना और जनता के बीच खाई पैदा कर रहा है तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से पाकिस्तान को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

3 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

4 minutes ago

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

27 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

28 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

39 minutes ago