देश

Ladakh Accident: लेह लद्दाख में बड़ा हादसा, पहाड़ से खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की गई जान

Accident Today in Ladakh:  भारत के सबसे उत्‍तरी प्रदेश लद्दाख में जानलेवा हादसा हुआ है. यहां क्यारी शहर से 7 किमी दूर एक दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई है. दुर्घटना तब हुई, जब सेना का वाहन पहाड़ी रास्‍ते से गुजर रहा था. अचानक वह वाहन नीचे खाई में लुढ़कता चला गया. हादसे के शिकार हुए वाहन में सवार जवानों में से केवल एक जिंदा बचा, वो भी गंभीर रूप से घायल है.

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जवानों का काफिला लेह से न्योमा की ओर जा रहा था. शनिवार की शाम लगभग 5:45-6:00 बजे जब काफिले का एक वाहन क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूरी पर था, तभी वो पहाड़ी से फिसल गया. फिसलते हुए वाहन नीचे खाई में जा गिरा. उस वाहन में कुल 10 जवान सवार थे, जिनमें से 9 की मौत हो गई और एक घायल हो गया.

न्‍यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, घायल जवान को घटनास्‍थल से उपचार के लिए ले जाया गया है. वहीं, जिन जवानों की जानें गई हैं, उनके शव उठवाए गए हैं. पहले यह खबर आ रही थी कि हादसे में कई जवानों को गंभीर चोटें आई हैं. उसके बाद रात 9 बजे बताया गया कि हादसे में 9 जवानों की जान चली गई है.

यह भी पढ़ें: “नूंह की तरह मध्य प्रदेश में दंगे की प्लानिंग..”, दिग्विजय सिंह के बयान पर BJP नेता का पलटवार, कहा- बुढ़ापे में सठिया गए हैं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्‍यक्‍त किया. राजनाथ ने कहा, ”लद्दाख में लेह के पास हुई दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं. हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे. मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago