देश

ऑपरेशन ‘BAR में काला कारोबार’: दिल्ली में मयखानों के नाम पर रंगीन रातें, बार गर्ल्स के ठुमके और छलकते जाम…कठघरे में पुलिस और एक्साइज विभाग

कुछ हफ्ते पहले ‘भारत एक्सप्रेस’ ने ‘Operation BAR में काला कारोबार’ दिखाया था जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और राजधानी दिल्ली के बार में चल रहे बार बालाओं के डांस बंद कराए गए. लेकिन हैरानी की बात ये रही कि इस मामले में दिल्ली पुलिस या एक्साइड डिपार्टमेंट के लोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं हुआ. राजधानी की मेन सड़कों से थोड़ा हटकर मौजूद इन BARS में बार बालाएं आज भी थिरक रही हैं. दिल्ली में कहां-कहां बार गर्ल्स के डांस चल रहे हैं, भारत एक्सप्रेस की इंवेस्टिगेशन में आपको दिखाते हैं.

राजधानी दिल्ली का पहाड़गंज इलाका और यहांकी पंचकुइयां रोड, जहां दर्जनों मयखाने हैं . इन्हीं मयखानों में धड़ल्ले से बार गर्ल्स के डांस चल रहे हैं और कानून की धज्जियां उड़ रही हैं. इस गोरखधंधे में बार मालिक ही नहीं बल्कि पुलिस, आबकारी विभाग की एनफोर्समेंट टीम और एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो भी साझीदार है. इस इलाके में नियमों को तांक पर रखकर अवैध डांस बार चल रहे हैं. मोटी रकम वसूलकर यहां ग्राहकों को शराब और शबाब की कॉकटेल पेश की जाती है और रात जवां होते ही यहां हुस्न अपने शबाब पर होता है.

रात स्याह होते ही इन बार की लाइट्स धीमी हो जाती हैं और इसी के साथ शुरू हो जाता है बॉलीवुड के मशहूर गानों पर डांस का सिलसिला और सजने लगती है हुस्न की महफ़िल, जहां खूबसूरत लड़कियां संगीत पर थिरक कर अपने हुस्न का जलवा बिखेरना शुरू कर देती हैं और फिर मनचलों की जेब ढीली करने का खेल चलता है .पैसे लेकर ये लोग न सिर्फ ग्राहकों की पसंद का गाना बजाते हैं बल्कि पैसे लेकर ये बार बालाएं उन्हें एंटरटेन भी करती हैं. इस गैर कानूनी मनोरंजन की आपसे यहां अच्छी खासी कीमत वसूली जाती है.

रात के करीब बारह बजे राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके के फिल्मी बार के अंदर महफिल पूरे शबाब पर थी. बॉलीवुड गानों पर बार गर्ल्स थिरक रही थी और खूब नोट उड़ाये जा रहे थे. नियम के मुताबिक BARS में CCTV कैमरे चालू होने चाहिए, लेकिन दिल्ली के इन BARS के अंदर CCTV कैमरेबंद हैं. राजधानी के Filmy Bar में फिल्मी गाने पर बार गर्ल्स थिरक रही थी.

सवाल ये है कि पुलिस स्टेशन के पास चल रहे बार बालाओं के डांस से क्या वाकई दिल्ली पुलिस और एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो अंजान है? क्या रात के काले अंधेरे मेंये महफिलें इन्हें नजर नहीं आती?

Filmy Bar में मिलने वाले इस मनोरंजन की आपको अच्छी ख़ासी कीमत चुकानी होती है। हर टेबल पर बार अटेंडर आपको चखना, पसंद की बीयर या दारू तो देगा लेकिन इसकी मार्केट रेट से ज्यादा कीमत वसूली जा रही है. ज्यादातर जगह इनका कोई बिल भी आपको नहीं मिलेगा. रात को देर तक पार्टी के लिए आपको अलग से पैसा देना होगा क्योंकि चढ़ावा दिल्ली पुलिस को भी जाता है. बातचीत में फिल्मी बार के कर्मचारी ने बताया कि रात बारह बजे से सुबह तीन बजे तक पार्टी करने के लिए साठ हज़ार रुपए लगेंगे और लड़कियों से डांस कराना चाहते हो तो उसके लिए एक लाख रुपए अलग से देने होंगे.

KAMA BAR के अंदर बार गर्ल्स थिरक रही थी और Bollywood फिल्मों के गानों पर डांस चल रहा था. महफिल में बार गर्ल्स पर नोट उड़ाए जा रहे थे. बार में अंदर गाने बज रहे थे और बार गर्ल्स कस्टमर्स के साथ थिरक रही थीं. आखिर राजधानी में ये खेल कौन खेल रहा है? काली रातों की यह काली कमाई आखिर किसकी जेब में जा रही है? KAMA BAR के कर्मचारी फिरोज से बीस लोगों की पार्टी की बात की गई तो पच्चीस सौ रुपए प्रति व्यक्ति की मांग की गई. रिपोर्टर ने KAMA BAR के कर्मचारी को बताया कि पार्टी रात बारह बजे के बाद भी चलेगी तो कर्मचारी ने बताया कि लेट नाइट पार्टी के लिए दिल्ली पुलिस को मोटा चढ़ावा जाता है और इसके लिए आपको ज्यादा पैसे देने होंगे और अब खर्च पैंतीस सौ रुपए प्रति व्यक्ति लगेगा.

Jhakaas Lounge and Bar में भी नजारा रंगीन था. रिपोर्टर ने Bar के मैनेजर विवेक चौहान से पच्चीस लोगों की पार्टी की बात की तो उसने बताया बार गर्ल्स पर उड़ाने के लिए गड्डी का चार्ज दो हज़ार रुपए लगता है. Jhakaas Lounge and Bar के इस कर्मचारी ने बताया कि बार गर्ल्स के साथ पच्चीस लोगों की पार्टी का खर्च ढाई लाख रुपए आएगा.

BAR Moti Mahal Dx. Rajputana Cuisine Fine Dining and Bar में जब रिपोर्टर ने कर्मचारी संतोष से ग्राहक बनकर तीस-चालीस लोगों की पार्टी की बात की तो इसने बताया कि रात एक बजे के बाद पार्टी के लिए एक्स्ट्रा लगेंगे क्योंकि इन्हें पुलिस को भी पैसा देना पड़ता है. कर्मचारी ने आगे बताया कि नोटों की गड्डियां आप उड़ाओगे और जो गाना बोलोगे उस पर बार गर्ल्स डांस करेंगी.

रात के साढ़े ग्यारह बज चुके हैं अचानक Orthem Bar में हलचल तेज हो जाती है, बॉलीवुड गाने पर समां बंधा है और बार में मौजूद हर शक्स अब अलग मूड में है. शराब अपने उफान पर है और बार गर्ल्स भी सुरूर में हैं. Orthem Bar में एक के बाद एक बॉलीवुड के गाने बज रहे हैं, बार गर्ल्स का डांस चल रहा है, नोट उड़ रहे हैं और महफिल अपने पुरे रंग में है. यहां बार के कर्मचारी से बात करने पर तीस लोगों की पार्टी के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई.

इसी तरह Night Queen Bar के कर्मचारी दीपक से बीस लोगों की पार्टी के लिए बात की गई तो उसने बताया कि अगर पार्टी देर रात तक चलेगी तो चार्जेज बढ़ जाएंगे क्योंकि बीस हज़ार रुपए तो पुलिस को ही जाएंगे. वहीं M-Bar and Lounge में कर्मचारी ने 20-25 लोगों की पार्टी के लिए पैंतीस सौ रुपए प्रति व्यक्ति मांगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

3 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago