देश

लद्दाख हिंसा में 4 की मौत, 72 घायल; आखिर चाहते क्या हैं Gen-Z?

Ladakh Protest Violent: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन बुधवार को हिंसक हो गया. छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच हुई इस झड़प में 4 लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा घायल हो गए. प्रदर्शनकारी सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरे थे, जो पिछले 15 दिनों से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं. इस हिंसा के बाद प्रशासन ने लेह में बिना अनुमति रैली और प्रदर्शन पर रोक लगा दी है.

लद्दाख में बुधवार को हालात बेकाबू (ladakh protest news) हो गए. प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय और सीआरपीएफ की गाड़ी में आग लगा दी और पुलिस पर पत्थरबाजी की. बढ़ रही हिंसा को देखते हुए सोनम वांगचुक में भी अपनी भूख हड़ताल को रोक दिया है.

प्रदर्शनकारियों की मांगें (Demand By Ladakh Protest)

  • लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
  • लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करना
  • लद्दाख में लोकसभा सीटें बढ़ाकर दो करना
  • लद्दाख की जनजातियों को आदिवासी का दर्जा देना

केंद्र ने भेजा बुलावा (ladakh protest latest news)

केंद्र सरकार ने 6 अक्टूबर को लद्दाख के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया है, जिसमें लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के सदस्य शामिल होंगे. प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रहे हैं. प्रदर्शनकारी सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे, जो 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे. वांगचुक ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की और अपना अनशन तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक हाईकोर्ट ने X को लगाई लताड़! कहा- करना होगा कानून का पालन; क्यों नहीं मिलेगी अनुच्छेद-19 की सुरक्षा?

प्रशासन की कार्रवाई (Action On Ladakh Protest)

  • लेह में बिना अनुमति रैली, प्रदर्शन पर बैन लगा दिया गया
  • जिले में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया
  • भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू कर दी गई, जिसके तहत बिना अनुमति के जुलूस, रैली या मार्च नहीं निकाला जा सकेगा

लद्दाख में बढ़ी हिंसा एक चुनौती

लद्दाख में इस तरह की हिंसा ने केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में पूर्ण राज्य का दर्जा, संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करना और सरकारी नौकरियों में आरक्षण शामिल है. यह देखना बाकी है कि केंद्र सरकार इस स्थिति को कैसे संभालती है और क्या इन मांगों को पूरा करने के लिए कोई कदम उठाती है. फिलहाल, शांति बनाए रखने के लिए लेह में धारा 144 लागू कर दी गई है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

49 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

1 hour ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

1 hour ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

1 hour ago