देश

Lakhimpur Kheri News: ‘हर घर तिरंगा’ से 204 महिलाओं को मिला रोजगार, ढाई लाख तिरंगे बनाने का लक्ष्य

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर-खीरी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोल दिए हैं. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में तिरंगा निर्माण केंद्र स्थापित किए गए हैं. यहां स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 204 महिलाएं पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रध्वज तैयार कर रही हैं. जिले में कुल 63 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तिरंगा निर्माण में जुटी हैं. सुबह से शाम तक सिलाई मशीनों पर राष्ट्रध्वज तैयार करने का काम चल रहा है. महिलाओं का कहना है कि उनके हाथों से तिरंगा तैयार होना सिर्फ रोजगार का अवसर नहीं, बल्कि देशसेवा और गर्व का विषय भी है.

ढाई लाख तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य

अभियान के तहत जिले में करीब ढाई लाख तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. प्रत्येक तैयार तिरंगे के बदले महिला समूहों को 20 रुपये का भुगतान किया जाएगा. निर्माण के बाद सभी तिरंगे पंचायत विभाग को उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके बाद इन्हें गांव-गांव पहुंचाकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत घरों पर फहराया जाएगा.

भारत एक्सप्रेस संवाददाता हर्ष गुप्ता ने तिरंगा निर्माण केंद्र पहुंचकर महिला समूहों और अधिकारियों से बातचीत की. महिलाओं ने बताया कि इस काम से उन्हें अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिल रहा है. साथ ही राष्ट्रीय ध्वज बनाने से उनमें देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना भी बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: जानिए क्यों रातों-रात हजारों ISBN नंबरों वाली किताबें खरीद रही हैं तकनीक कंपनियां?

इस लक्ष्य से ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

उपायुक्त स्वत: रोजगार जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में ढाई लाख तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. महिलाएं पूरी मेहनत और लगन से काम कर रही हैं, ताकि समय रहते लक्ष्य पूरा किया जा सके. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए लखीमपुर-खीरी में इस बार देशभक्ति के साथ महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण रोजगार की तस्वीर भी उभर रही है. राष्ट्रध्वज तैयार करने वाली महिलाएं जहां स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने में योगदान दे रही हैं, वहीं अपने हुनर के जरिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर भी बढ़ रही हैं.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

3 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

21 minutes ago