देश

Fatehpur News: पांच रुपये की टॉफी पर मां ने छह साल के बेटे के तलवे गर्म चाकू से दागे, कमरे में किया बंद

Fatehpur News: राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव में छह साल के मासूम के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है. आरोप है कि पांच रुपये की टॉफी खाने से नाराज मां ने अपने बेटे के दोनों तलवों को गर्म चाकू से दाग दिया. इसके बाद घायल बच्चे को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और खुद पड़ोसी के घर आयोजित जन्मदिन समारोह में चली गई. कमरे से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई. पुलिस ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया. पिता की तहरीर पर आरोपी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

टॉफी खाने की वजह से मां ने बच्चे के साथ की क्रूरता

फुलवामऊ गांव निवासी विनय एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और इंदौर में कार्यरत हैं. गांव में उनकी पत्नी गुड़िया देवी अपने छह वर्षीय बेटे शुभ के साथ रहती हैं. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को गुड़िया देवी ने शुभ को 20 रुपये देकर गुटखा लाने के लिए भेजा था. शुभ ने 15 रुपये का गुटखा खरीदा और बचे पांच रुपये से टॉफी खा ली. घर लौटने पर मां को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह कथित तौर पर नाराज हो गई. आरोप है कि गुस्से में उसने पहले बच्चे की पिटाई की और इसके बाद गैस पर चाकू गर्म कर उसके दोनों तलवों को दाग दिया. गर्म चाकू से झुलसने के बाद बच्चा दर्द से कराहने लगा. इसके बावजूद उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया गया.

पड़ोसी के बच्चे ने दी घटना की जानकारी

आरोप है कि बच्चे को कमरे में बंद करने के बाद महिला पड़ोसी राजकुमार सिंह चौहान के घर आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने चली गई. कुछ देर बाद पड़ोसी का बेटा शुभ को बुलाने उसके घर पहुंचा. कमरे के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कमरे का ताला खुलवाया. अंदर बच्चा घायल हालत में मिला. उसके दोनों तलवों पर झुलसने के निशान थे. पड़ोसियों ने घटना की जानकारी शुभ के पिता विनय को दी.

यह भी पढ़ें: पति बना रोड़ा तो पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश: हैदराबाद से आया आशिक, 2 दोस्तों संग मिलकर की हत्या

पिता ने राधानगर थाने में मां के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

बेटे की हालत की जानकारी मिलने के बाद विनय इंदौर से गांव पहुंचे. बच्चे को इस हालत में देखकर वह भावुक हो गए. इसके बाद उन्होंने राधानगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, घायल मासूम का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

9 hours ago