देश

‘हम नहीं चाहते ज्यादा टूरिस्ट आएं…’ चलो लक्षद्वीप कैंपेन के बीच स्थानीय सांसद ने क्यों दिया ऐसा बयान?

Lakshadweep MP Mohammed Faizal Statement on Tourism: पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद से ही यह जगह इन दिनों सुर्खियों में हैं. पीएम मोदी ने यात्रा के दौरान कहा कि लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता के अलावा यहां की शांति मंत्रमुग्ध कर देने वाली है. इसके बाद मालदीव के मंत्रियों ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और भारत के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की. फिलहाल सोशल मीडिया पर चलो लक्षद्वीप कैंपेन चलाया जा रहा है. ताकि अधिक से अधिक भारतीय मालदीव की बजाय लक्षद्वीप की यात्रा करें.

ऐसे में सरकार टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नए एयरपोर्ट पर भी विचार कर रही है. इस बीच लक्षद्वीप सांसद मोहम्मद फैजल ने कहा कि यह आइलैंड भारी संख्या में पर्यटकों को नहीं झेल सकता. यहां केवल 150 के करीब होटल रूम हैं वहीं उड़ान भी कम हैं.

यह भी पढ़ेंः भारत जोड़ो न्याय यात्राः राहुल गांधी ने इम्फाल वेस्ट से दूसरे दिन की यात्रा शुरू की

एक निजी चैनल से बात करते हुए एनसीपी सांसद ने कहा कि अगर भारी संख्या में टूरिस्ट यहां आते हैं तो यह लोगों को नहीं झेल पाएगा. हम यहां पर इंटीग्रेटेड आइलैंड मैनेजमेंट प्लान के आधार पर ही विकास करते हैं. उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप का विकास जस्टिस रविंद्रम आयोग द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर ही किया जाता है. इस कमेटी का गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद किया गया था.

हम नहीं चाहते है लक्षद्वीप में ज्यादा टूरिस्ट आएं

मोहम्म्द फैजल ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि लक्षद्वीप में एकदम ज्यादा टूरिस्ट आएं. जो भी लोग यहां आए उन्हें यह बताना पड़ेगा कि वे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं. बता दें कि लक्षद्वीप 36 छोटे-छोटे द्वीपों का समुह है. जिसमें से 10 द्वीपों पर ही लोग रहते हैं. यहां के लोगों की आजीविका का मुख्य साधन मछली पकड़ना और नारियल की खेती है. लक्षद्वीप का कुल क्षेत्रफल 32 वर्ग किमी. है. यहां की 96 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है.

यह भी पढ़ेंः बसपा प्रमुख मायावती का 68वां जन्मदिन आज, विपक्षी गठबंधन में शामिल होने को लेकर कर सकती है बड़ा ऐलान

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

शेयर बाजार में खुशियां 40 मिनट ही टिकीं! फिर ऐसा पलटा खेल कि निवेशकों के डूब गए 8.78 लाख करोड़ रुपये

Stock Market Crash: शुरुआती जोरदार तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ा यू-टर्न देखने को…

3 minutes ago

सीएमआरएल रिश्वत मामला: पूर्व सीएम पिनाराई विजयन और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, FIR पर 7 दिन की रोक

सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी वीणा और दामाद…

4 minutes ago

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

24 minutes ago

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

1 hour ago