देश

‘गठबंधन से हमारी पार्टी को नुकसान…’ जन्मदिन पर मायावती का ऐलान- इस बार अकेले लड़ेंगे चुनाव

Mayawati Birthday Press Conference: बसपा प्रमुख मायावती आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही है. ऐसे में उन्होंने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे लोकसभा चुनाव 2024 अपने दम पर लड़ेगी. उन्होंने चुनाव से पहले किसी भी गठबंधन में जाने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि अलायंस में वोट ट्रांसफर नहीं होता है. ऐसे में अकेले लड़ना ही हमारी पार्टी के लिए अच्छा होगा.

यह भी पढ़ेंः बसपा प्रमुख मायावती का 68वां जन्मदिन आज, विपक्षी गठबंधन में शामिल होने को लेकर कर सकती है बड़ा ऐलान

मायावती ने कहा कि इस बार के चुनाव में बसपा 2007 के प्रदर्शन को दोहराएगी. मायावती ने गठबंधन नहीं करने की एक और वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि गठबंधन करने पर हमारा दलित वोट तो उन्हें मिल जाता है लेकिन उनका सवर्ण वोट हमें नहीं मिलता. ऐसे में हमारी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की कमान दलित के हाथ में हैं. ऐसे में हम हमेशा दलितों के लिए सोचकर आगे बढ़ने वाले हैं.

गठबंधन की राजनीति हमें रास नहीं आती

मायावती ने कहा कि देश की सभी पार्टियों की ओर से उन्हें प्रस्ताव आया है कि वह इंडिया गठबंधन में शामिल हो जाए लेकिन गठबंधन की राजनीति में अब हमें रास नहीं आ रही. वह हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो रही है. ऐसे में बसपा लोकसभा 2024 में अकेले ही मैदान में उतरेगी. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अगर कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो यही मेरे लिए बर्थडे गिफ्ट होगा. मायावती ने कहा कि विपक्षी मेरे संन्यास की अफवाह फैला रहे हैं. जबकि ऐसा कुछ नहीं है. मैं लगातार सक्रिय हूं.

यह भी पढ़ेंः भारत जोड़ो न्याय यात्राः राहुल गांधी ने इम्फाल वेस्ट से दूसरे दिन की यात्रा शुरू की

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

5 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

5 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

5 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

5 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

5 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

5 hours ago