Red Fort Blast Two Friends Death: दिल्ली के लाल किला में हुए बम विस्फोट में अबतक 12 लोगों की मौत हो गई. इस विस्फोट में किसी ने अपना भाई खोया तो कोई बाप अपने बेटे से हमेशा के लिए जुदा हो गया. इन्हीं मरने वालों में दो लंगोटिया यार भी थे. जिन्होंने एक साथ जीना सिखा और मौत भी एक साथ ही आई.
लाल किला ब्लास्ट में अमरोहा जिले के दो दोस्तों की मौत हो गई. जिनकी पहचान अशोक और लोकेश के रूप में हुई है. दोनों अमरोहा के हसनपुर के रहरा अड्डा के रहने वाले थे. दोनों लंबे समय से दोस्त थे और दोनों की मौत भी एक साथ ही हुई.
अमरोहा के मंगरैला गांव निवासी अशोक कुमार दिल्ली में डीटीसी बस में कंडक्टर का काम करते थे. वहीं लोकेश हसनपुर में खाद विक्रेता का काम करते थे.
लोकेश की समधन का दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा था. वे अपनी समधन को देखने दिल्ली आए हुए थे. अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने अपने दोस्त अशोक को फोन कर मिलने बुलाया और लाल किला पर खाना खाने निकल पड़े, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उन दोनों की आखिरी मुलाकात होगी.
ये भी पढ़ें- शर्मनाक…; दिल्ली ब्लास्ट के बाद क्यों निशाने पर आ गया कांग्रेस-अब्दुल्ला परिवार?
दोनों दोस्त लाल किला के पास से निकल ही रहे थे कि उनके सामने वाली कार में ब्लास्ट हो गया. जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस ने दोनों के शवों को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को जानकारी दी. जिसके बाद परिजन देर रात अस्पताल पहुंचे.
बता दें कि, दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए कार ब्लास्ट में अबतक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच आईबी, दिल्ली पुलिस और एनआईए कर रही है. इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां देश के कई हिस्सों में छापेमारी कर रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…