Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शर्मनाक…; दिल्ली ब्लास्ट के बाद क्यों निशाने पर आ गया कांग्रेस-अब्दुल्ला परिवार?

Delhi Blast Congress Under Attack: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने भयानक कार विस्फोट मामले में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) पर निशाना साधा और उनकी चुप्पी को शर्मनाक बताया.

Delhi Blast Congress Under Attack

Delhi Blast Congress Under Attack: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को हुए भयानक कार विस्फोट में 12 लोगों की मौत की हो गई और 25 लोगों से अधिक घायल हो गए. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बुधवार को इस मामले में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) पर निशाना साधा और उनकी चुप्पी को शर्मनाक बताया.

भाजपा महासचिव तुरण चुघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कांग्रेस और अब्दुल्ला परिवार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने गांधी और अब्दुल्ला परिवार की ‘चुप्पी’ को चौंकाने वाला बताया और कहा कि यह बेहद शर्मनाक है.

गांधी और अब्दुल्ला परिवार की चुप्पी चौंकाने वाली

चुघ ने ‘एक्स’ पर लिखा कि लाल किले में हुए नृशंस विस्फोट पर गांधी और अब्दुल्ला परिवार की चुप्पी चौंकाने वाली है. कांग्रेस यासीन मलिक जैसे कट्टरपंथियों से सांठगांठ करने और आईएसआई की भाषा फैलाने के लिए जानी जाती है.

10 लोगों की मौत पर चुप्पी बेहद शर्मनाक

उन्होंने आगे लिखा कि कोई आश्चर्य नहीं कि खड़गे और सोनिया गांधी दिल्ली में हुए आतंकी विस्फोट पर चुप हैं. अब्दुल्ला परिवार जम्मू-कश्मीर से लाए गए विस्फोटकों की निंदा करने से कतरा रहा है, जिससे विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. यह बेहद शर्मनाक और शर्मनाक है!

ये भी पढ़ें- भूटान से लौटते ही PM मोदी सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिले, कहा- साजिश के पीछे वालों को बख्शा नहीं जाएगा

लाल किला के 1 नंबर गेट पर हुआ था विस्फोट

बता दें कि सोमवार शाम करीब 6.50 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास यह विस्फोट हुआ. सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि कार ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी थी और अचानक धमाका हो गया. विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के 12 वाहन जल गए, खिड़कियां टूट गईं और धमाके की आवाज सौ मीटर दूर तक सुनाई दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की. उन्होंने कहा कि इस साजिश के पीछे के सभी लोग बचेंगे नहीं. जांच एजेंसियां सच्चाई उजागर करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital