देश

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलेगा, पीएम मोदी ने किया ऐलान, बोले- मेरे लिए भावुक क्षण

Lal Krishna Advani Honored Bharat Ratna: देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के संस्थापक लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. पीएम मोदी ने स्वयं X पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने कहा मुझे यह बताते हुए खुशी है कि आज लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया जाएगा. मैंने उनसे बात की है और बधाई दी है. वे हमारे सम्मानित स्टेट्समैन हैं. विकास में उनके योगदान को कोई भूल नहीं सकता. उन्होंने जमीनी स्तर से काम करना शुरू किया और देश के उपप्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे.

मेरे लिए भावुक क्षण- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि आडवाणी जी ने दशकों तक देश सेवा की. उनकी सेवा को पारदर्शिता और अखंडता द्वारा चिन्हित किया गया है. उन्होंने राजनीतिक नैतिकता में अनुकरणीय मानक स्थापित किया. उन्होंने देश की एकता और सांस्कृतिक पुनरुस्थान के लिए भरसक प्रयास किए. उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना मेरे लिए भावुक क्षण है. मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने का अवसर मिला.

आजादी के बाद संघ में हुए सक्रिय

बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी जनसंघ के समय से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं. वे जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे. आजादी के बाद विपक्ष के तौर लालकृष्ण आडवाणी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी तीन ही नेता थे. आडवाणी जी अटल जी के बेहद करीबी रहे. उन्होंने पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की.

इसके बाद वे लंबे समय इस पार्टी के अध्यक्ष रहे. वे पहली बार 1986 से 1990 उसके बाद 1993 से 1998 और फिर 2004 से 2005 तक पार्टी अध्यक्ष रहे. वे 30 साल तक पार्टी के सांसद रहे. वे 1977 में मोरारजी देसाई की जनता पार्टी में काबिना मंत्री रहे इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में देश के गृहमंत्री रहे.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

2 hours ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

9 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

9 hours ago