खेल

IND vs ENG: विशाखापट्टनम में यशस्वी जायसवाल ने खेली ऐतिहासिक पारी, इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक

Yashasvi Jaiswal Double Century: विशाखापट्टनम टेस्ट में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल का खेल दिखाया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 209 रनों की पारी खेली और अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया. उन्होंने अकेले ही इंग्लिश गेंदबाजों को धूल चटा दी. जायसवाल की ये पारी इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि टीम को अपने कंधों पर लेकर चलने वाला युवा खिलाड़ी टीम इंडिया को मिल चुका है. जहां एक ओर टीम के एक भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं बना पाए, उसी मैदान पर यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. उन्होंने 277 गेंदों में अपने अर्धशतक पूरा किया.

जायसवाल ने ठोका दोहरा शतक

विशाखापट्टनम में यशस्वी जायसवाल ने 290 गेंदों में 7 छक्के और 19 चौके की मदद से 209 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को पहली पारी को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. पहली पारी में वह इकलौते बल्लेबाज बने, जिन्होंने इतने रन बनाए. उनके अलावा इस पारी में दूसरा सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल रहे. उन्होंने 34 रनों का योगदान दिया. जायसवाल की पारी को छोड़ दें तो एक भी बल्लेबाज पचासा नहीं जड़ पाए. ऐसे में जायसवाल की ये पारी टीम इंडिया के लिए सबसे खास है. भारतीय मैदान पर जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा और उसके बाद उसी शतक को दोहरे शतक में बदल दिया. उनकी इस पारी की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है.

भारत की पहली पारी 396 रन पर सिमटी

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में 396 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल (209), शुभमन गिल (34), रजत पाटीदार (32), श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल (27-27), आर अश्विन (20), श्रीकर भरत (17), रोहित शर्मा (14), कुलदीप यादव नाबाद 8 रन और जसप्रीत बुमराह ने 6 रनों का योगदान दिया. इस तरह से पूरी टीम 396 रन बनाए.

ये भी पढ़ें- Under-19 World Cup 2024: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सुपर-6 में नेपाल को 132 रन से हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

27 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

49 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago