प्रयागराज में ललिता कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ और विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन
प्रयागराज माघमेला क्षेत्र स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ के शिविर में युवा चेतना के द्वारा श्री ललिता कोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया गया. वहीं महायज्ञ में विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन भी किया गया. कार्यक्रम में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने हिंदू महासम्मेलन का दीप प्रज्वलन किया. इस दौरान विराट हिंदू महासम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह उपस्थित रहे. वहीं स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती भी मंच पर मौजूद रहे.
सनातन का विरोधियों का सर्वनाश तय- अभिषेक ब्रह्मचारी
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने इस विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया था. इस दौरान अपने संबोधन में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश में रामराज्य स्थापित हो गया है. स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की जो नेता सनातन का विरोध कर रहे हैं उनका सर्वनाश तय हो गया है.
संतों को गांव की ओर चलना होगा- गिरिराज सिंह
भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की मुस्लिम धर्म के लोग आज भी अम्मी-अब्बा बोलते हैं और हमारे बच्चे मम्मी-पापा पर चले गए. भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा की संतों को गांव की ओर चलना होगा. गिरिराज सिंह ने कहा की रक्षासूत्र बांधकर हिंदू बनने का नाटक कर हमारी बहन-बेटियों के साथ लव जेहाद कर रहा है. हिंदुओं को संगठित होना होगा धन्यवाद है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने देश बचा लिया.
इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने अपने आतिथ्य को लेकर कतर सरकार को दिया धन्यवाद, कहा- ‘कतर की मेरी यात्रा ने भारत-कतर मित्रता में नई ताकत जोड़ी’
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की कांग्रेस हिंदू विरोधी है. रोहित कुमार सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संरक्षक हैं.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…