देश

‘जिन्हें डर है, वो सुरक्षा लेकर घूमें…’, सुरक्षा में कटौती पर तेजस्वी यादव का सरकार पर निशाना

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार की सुरक्षा में की गई कटौती को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. राजद नेता और कार्यकर्ता लगातार सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं. पटना पहुंचने पर जब तेजस्वी यादव, मीसा भारती और लालू प्रसाद यादव एयरपोर्ट पर उतरे तो वहां सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी नहीं दिखी. इस दौरान सिर्फ राजद के समर्थक और कार्यकर्ता ही बड़ी संख्या में मौजूद रहे. इसके बाद पूरे मामले ने और तूल पकड़ लिया.

आवास पहुंचकर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने सरकार पर सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को डर है, वे ही सुरक्षा लेकर घूमते हैं. हमारे साथ जनता और कार्यकर्ता हैं, हमें किसी तरह का डर नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि वक्त आने पर हर सवाल का जवाब दिया जाएगा.

घर खाली कराने के नोटिस पर भी भड़के तेजस्वी

सरकारी आवास खाली करने के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि राबड़ी देवी, जो बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, उनके स्टेटस में 2005 से अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि 10 नंबर का आवास सरकार ने ही आवंटित किया था, और अब बिना किसी ठोस वजह के इसे खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है. तेजस्वी ने कहा कि कई ऐसे लोग भी हैं जो बिना किसी बड़े पद के सरकारी बंगले और सुरक्षा सुविधाओं के साथ रह रहे हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही.

सम्राट चौधरी पर भी साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भी उनकी सोच में कोई बदलाव नहीं आया है और वे नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं. तेजस्वी का कहना था कि कुछ नेता सिर्फ ऊपर तक संदेश पहुंचाने के लिए बयानबाज़ी करते हैं, न कि जनता के असली मुद्दों पर ध्यान देने के लिए.

उन्होंने आगे कहा कि असली मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, अपराध और आर्थिक स्थिति हैं, लेकिन इन पर काम करने के बजाय सारा ध्यान उनके परिवार को घेरने में लगाया जा रहा है.

वहीं, मीसा भारती ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ता ही उनके लिए असली सुरक्षा हैं. उनके मुताबिक, जो लोग जनता के दिलों में बसते हैं, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत नहीं होती है.

यह भी पढ़ें: EVM पर रोना बंद करे विपक्ष… PM मोदी के 12 साल ऐतिहासिक, जनता का भरोसा बरकरार- संजय झा

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

2 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

6 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

15 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

28 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

33 minutes ago