Bharat Express DD Free Dish

Misa Bharti

भाजपा एमएलसी शीला पंडित ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता एवं सांसद मीसा भारती के खिलाफ जमुई की पीड़ित नाबालिग बच्ची के परिवार की तस्वीर कथित तौर पर मीडिया के समक्ष सार्वजनिक करने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी द्वारा अभिषेक कुमार उर्फ बंटी का टिकट काटे जाने पर राजद सांसद मीसा भारती ने जोरदार हमला बोला है. उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की कमजोरी और पार्टी में अंदरूनी कलह का दावा किया. साथ ही प्रशांत किशोर को भाजपा की 'B टीम' बताया.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार की सुरक्षा में की गई कटौती को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. राजद नेता और कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं, वहीं जब तेजस्वी यादव, मीसा भारती और लालू प्रसाद यादव पटना पहुंचे तो उनकी सुरक्षा में कर्मियों की तैनाती नहीं थी.

लैंड फॉर जॉब भ्रष्टाचार मामले में लालू प्रसाद यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी.

बिहार विधानसभा चुनाव में अब चंद दिन ही बचे हैं, और सभी राजनीतिक दलों के छोटे-बड़े नेता प्रचार में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। इसी कड़ी में अपनी पार्टी के प्रचार अभियान में उतरीं लालू यादव की बड़ी बेटी और पाटलीपूत्र से सांसद मीसा भारती ने इंडिया गठबंधन को मजबूत बताते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला है। भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में उन्होंने न केवल गठबंधन की एकजुटता पर भरोसा जताया, बल्कि अपने दोनों छोटे भाइयों को लेकर भी अहम बातें कहीं। चलिए, सुनते हैं मीसा भारती ने क्या कुछ कहा…

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट 13 अक्टूबर से रोजाना सुनवाई करेगी. लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के कई सदस्य आरोपी हैं.

बिहार में पाटलिपुत्र से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती ने गुरुवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला और हमारी सरकार आई तो पीएम मोदी समेत भाजपा के कई नेता जेल में होंगे.

आरजेडी ने पूर्णिया से बीमा भारती को प्रत्याशी बनाया है, जबकि इस सीट से कुछ दिनों पहले कांग्रेस में वापसी करने वाले पप्पू यादव ने भी नामांकन दाखिल किया है.