देश

लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भेजा नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की मुश्किलें अब बढ़ती दिख रही हैं. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के अपमान का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है.

आयोग ने राजद प्रमुख से 15 दिनों के अंदर जवाब देने को भी कहा है. इतना ही नहीं, स्पष्टीकरण नहीं देने पर एफआईआर दर्ज करने की बात भी कही गई है.

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने राजद प्रमुख लालू यादव को नोटिस जारी किया है, जिसमें लिखा गया है कि लगातार सोशल मीडिया में आपके जन्मदिन का एक वीडियो देखा जा रहा है, जिसमें आप और आपके एक कार्यकर्ता द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो का अपमान किया जा रहा है. अतः आपको निर्देश दिया जाता है कि उक्त वीडियो के संबंध में 15 दिनों के भीतर आप आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखें, अन्यथा यह समझा जाएगा कि आपने जानबूझकर यह कृत्य किया है.

आयोग ने आगे पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आप 15 दिनों के अंदर आयोग के समक्ष अपना पक्ष नहीं रखते हैं, तो आप पर अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा चलाया जाएगा.

क्यों भेजा गया नोटिस ?

सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन की कई फोटो वायरल हुई थीं, जिसमें कार्यकर्ताओं ने उन्हें संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो भेंट की थी. उस दौरान लालू यादव कुर्सी पर थे और उनका पैर टेबल पर था. अंबेडकर की तस्वीर के सामने पैर रखने के बाद सियासी बयानबाजी तेज है. भाजपा और जदयू उन पर हमलावर हैं और इसे बाबा साहेब का अपमान बता रही हैं.

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि लालू यादव को बाबा साहेब के प्रति संवेदनशील होना चाहिए. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू यादव का स्वास्थ्य उतना अच्छा नहीं है. सबसे पहले जितने उनके स्टाफ हैं, इन सब चीजों से उनको अलग रखना चाहिए. उनके जन्मदिन पर कोई फूल दे रहा है, कोई चित्र दे रहा है, उससे अलग करना चाहिए.


ये भी पढ़े: Ahmedabad Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रूपाणी का DNA मैच, जल्द ही परिवार को सौंपा जाएगा पार्थिव शरार


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

34 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

34 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

37 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

53 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

54 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

1 hour ago