देश

Pune News: इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा, 2 की मौत, कई बहे… राहत-बचाव अभियान जारी

महाराष्ट्र के पुणे में एक पुल के अचानक ढह जाने से 10 से 15 लोगों के मारे जाने की आशंका है. पुणे में तालेगांव दाभाड़े के पास नदी पर बने पुल के रविवार दोपहर ढह जाने से कई लोगों के डूबने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है.

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदमाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढहने से कम से कम 15 लोगों के मारे जाने की आशंका है. अब तक करीब पांच से छह लोगों को बचाया जा चुका है.

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विट्ठल बनहोटे ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवान मौके पर पहुंच गए हैं.

बढ़ गया था पानी का स्तर

पुलिस के अनुसार, अग्निशमन विभाग की बचाव नौकाएं और वैन भी सेवा में लगाई गई हैं. सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानसून के मौसम में इंद्रायणी नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है और पानी का वेग भी बढ़ गया है. इस महीने की शुरुआत में जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने पर्यटकों के जलाशयों और अन्य पर्यटन स्थलों के पास जाने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया था.

यह पुल नदी के दो किनारों को जोड़ता है. पुणे से 30 किलोमीटर दूर स्थित कुंडलामा एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और प्राकृतिक सिंकहोल, घाटियाँ, अनोखी चट्टानें लोगों को इस जगह की ओर आकर्षित करती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

GST Reform: कारोबारियों के लिए आसान होगा GST अनुपालन, रिफंड होगा तेज; गिरफ्तारी के नियमों में भी बदलाव पर विचार

GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…

8 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका से अलग हुए जस्टिस जॉयमाल्या बागची

नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…

8 minutes ago

‘1 रुपये में 4 किलोमीटर का सफर’, हीरो विडा ईवी की बंपर डिमांड

हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…

21 minutes ago

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

25 minutes ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

28 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

1 hour ago