बेटे तेजस्वी यादव के साथ लालू यादव.
लैंड फॉर जॉब (Land for Job) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री के तेजस्वी यादव सहित अन्य के खिलाफ राऊज एवेन्यू कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. इस पर कोर्ट 13 अगस्त को सुनवाई करेगा.
ईडी द्वारा दाखिल एक हजार पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव सहित 11 लोगों को आरोपी बनाया है. इससे पहले सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में फाइनल चार्जशीट दाखिल किया था, जिसमें सीबीआई ने 78 लोगों को आरोपी बनाया है.
सीबीआई ने कहा कि 38 आरोपी हैं, इसके अलावा कुछ अधिकारी शामिल हैं. सीबीआई ने 6 मार्च को इस मामले में तीसरी पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसमें भोला यादव को आरोपी बनाया गया है. सीबीआई द्वारा दाखिल पूरक आरोप पत्र में कहा गया है कि भोला, लालू प्रसाद यादव के सचिव रह चुके हैं और वही सभी काम देखते थे. भोला यादव ही अधिकारियों को निर्देश देते थे.
ये भी पढ़ें: मुंबई के कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
सीबीआई ने इस संबंध में भोला यादव के कंप्यूटर से सबूत बरामद किया है. बता दें कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव सहित अन्य लोगों को आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया था. लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के कई सदस्य भी इस मामले में आरोपित है और कोर्ट से उन्हें जमानत मिली हुई है.
इससे पहले कोर्ट ने फरवरी में इस मामले में कई आरोपियों को जमानत दी है. जमानत लेने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद सांसद मीसा भारती, हेमा यादव सहित अन्य आरोपी है. बता दें कि रेलवे में जमीन के बदले नौकरी का यह मामला उस दौरान का है, जब लालू लालू प्रसाद यादव रेलमंत्री थे. आरोप है कि जमीन को औने-पौने दाम में लिखवाकर रेलवे में नौकरी दी गई. लालू परिवार के कई सदस्य इस मामले में जांच एजेंसियों के रडार पर चढ़े. लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को ईडी ने अपने दफ्तर में भी बुलाया था और दोनों से लंबी पूछताछ हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…