ओलंपिक

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी दिखा रही है दम, पदक जीतने की उम्मीदें बढ़ीं

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का स्वर्णिम इतिहास रहा है. एक समय ऐसा था जब भारतीय हॉकी का जलवा पूरे विश्व पर था, लेकिन टोक्यो ओलंपिक से पहले के कुछ साल ऐसे थे, जब यह टीम अपने प्रदर्शन में लगातार उतार-चढ़ाव से गुजर रही थी. टोक्यो ओलंपिक का कांस्य पदक भारतीय हॉकी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि था. अब, पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी की पुरानी धाक फिर नजर आ रही है.

स्वर्ण पदक की बढ़ी उम्मीद

भारतीय हॉकी टीम ने रोमांचक क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इस मुकाबले में सोनीपत के रहने वाले अभिषेक नैन और सुमित ने भी भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. हॉकी टीम की इस जीत के बाद खिलाड़ियों के परिवार समेत पूरे देश की उम्मीद और बढ़ गई है. इस बार उम्मीद की जा रही है कि मेडल का रंग बदलेगा. हॉकी में स्वर्ण पदक को लेकर भी अपेक्षाएं बढ़ चुकी हैं.

गोलकीपर श्रीजेश रहें क्वार्टर फाइनल जीत के हीरो

1972 म्यूनिख ओलंपिक के बाद, यह पहला मौका है जब भारत लगातार दो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचा है. सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन से प्रशंसक बेहद खुश हैं. भारत की जीत के बाद पीआर श्रीजेश और उनके साथियों को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला. क्वार्टर फाइनल में भारत की जीत का श्रेय गोलकीपर श्रीजेश को जाता है, जिन्होंने पेनल्टी शूट आउट में 2 गोल रोक कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. पीआर श्रीजेश निर्धारित 60 मिनट तक, और शूट आउट के दौरान अपने अविश्वसनीय बचाव के लिए भारत की क्वार्टर फाइनल जीत के हीरो रहे.

सेमिफाइनल से पहले भारत को झटका

सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है, भारत के प्रमुख डिफेंडर अमित रोहिदास इस मैच में नहीं खेल सकेंगे. अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) की अपील समिति ने उनके सस्पेंशन के खिलाफ की गई अपील को खारिज कर दिया है. रविवार को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में रेड कार्ड मिलने के बाद, रोहिदास पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया था. एफआईएच की अपील समिति ने सभी रिपोर्ट्स, दस्तावेजों और साक्ष्यों की समीक्षा के बाद इस प्रतिबंध को बरकरार रखने का निर्णय लिया.

श्रीजेश का यह आखिरी ओलंपिक

भारत और जर्मनी के बीच सेमीफाइनल मैच आज रात 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा. गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक की शुरुआत में कहा था कि यह उनका आखिरी ओलंपिक होगा, उम्मीद यही है कि टीम उन्हें एक यादगार विदाई देगी.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी…

36 minutes ago

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

1 hour ago

177 करोड़ के टॉरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी पहुंचा भारत, रोमानिया से प्रत्यर्पित हुआ यूक्रेनी नागरिक; ED करेगी पूछताछ

177 करोड़ रुपये के टॉरेस ज्वेलरी निवेश घोटाले के वांटेड यूक्रेनी आरोपी ओलेक्जेंडर जापिचेंको को…

2 hours ago

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत

मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने…

2 hours ago

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

3 hours ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

3 hours ago