देश

Land for Jobs Scam: आज ED के सामने पेश नहीं होंगे तेजस्वी, इससे पहले 11 अप्रैल को हुई थी पूछताछ

Land for Jobs Scam: बिहार में एनडीए सरकार बनने के अगले ही दिन तेजस्वी यादव को ईडी ने पूछताछ का नोटिस दिया है. उन्हें यह नोटिस लैंड फाॅर जाॅब मामले में दिया है. बता दें कि ईडी ने 19 जनवरी को नोटिस भेज तेजस्वी यादव को 29 जनवरी और लालू यादव को 30 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था. जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे.

11 अप्रैल को आखिरी बार ईडी के सामने हुए थे पेश

इससे पहले 22 दिसंबर और 5 जनवरी को ईडी ने तेजस्वी को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वे दोनों ही बार नहीं गए. जानकारी के अनुसार रविवार शाम तक तेजस्वी पटना में ही थे ऐसे में उनका जाना मुश्किल ही लग रहा है. बता दें कि तेजस्वी को पहले भी समन जारी हो चुके हैं. जब वे ईडी के समक्ष पेश हुए तो उन्होंने कहा था कि हम तो पहले भी जाते रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Bihar Politics: सत्ता में आते ही NDA ने RJD के खिलाफ लिया पहला एक्शन, स्पीकर को हटाने के लिए दिया अविश्वास प्रस्ताव नोटिस

पिछले 2 समन में पूछताछ के लिए नहीं गए

तेजस्वी यादव ने कहा कि एजेंसी वालों की गलती नहीं है. उन पर तो प्रेशर है. बता दें कि ईडी तेजस्वी से 11 अप्रैल 2023 को इस मामले में 8 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है. बता दें कि इस मामले में ईडी ने पहले लालू यादव के करीबी अमित कात्याल को पकड़ा था. उससे मिली जानकारी के बाद लैंड फाॅर जाॅब्स मामले में ईडी ने लालू-तेजस्वी को समन जारी किया था.

जानें क्या है लैंड फाॅर जाॅब्स मामला

बता दें कि लैंड फाॅर जाॅब्स मामला लालू यादव के रेल मंत्री रहने हुए का है. जब रेलवे के विभिन्न मंडलों के पदों पर गु्रप डी की भर्ती निकली थी। इस दौरान लालू यादव ने नियुक्ति पाने वाले युवकों के परिजनों से लाखों की जमीन कौड़ियों के दाम खरीदी थी. जानकारी के अनुसार मामला 2004 से 2009 के बीच का है.मामले का खुलासा होने के बाद सबसे पहले सीबीआई ने 18 मई 2022 को लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

यह भी पढ़ेंः ‘जहां थे वहीं आ गए, अब कहीं नहीं जाऊंगा’, 9वीं बार CM बनने के बाद बोले नीतीश कुमार- PM मोदी को दिल से धन्‍यवाद

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

26 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago