सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
बिग बॉस 17 जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी ने शेयर की पहली फोटो
Bigg Boss 17 Winner: कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 17’ में 17 कंटेस्टेंट्स में से एक मुनव्वर फारुकी ने बाजी मार ली है. ‘लॉक अप’ का पहला सीजन अपने नाम करने वाले मुनव्वर ने एक बार फिर से अपना जादू दिखाया है और बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इस सीजन में टोटल 17 कंटेस्टेंट आए थे जिसमें से 5 को दर्शकों ने खूब सारे वोट्स देकर फाइनलिस्ट बनाया. हालांकि अंत में भारी वोटो के साथ मुनव्वर फारुकी इस सीजन के विनर बने और अपने घर 50 लाख की इनाम राशि के साथ-साथ एक चमचमाती कार में गए.
बता दें कि मुनव्वर फारुकी 28 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे थे ऐसे में उन्हें शो कि तरफ से ट्रॉफी मिलना उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा था. बिग बॉस से विनर बनकर आने के बाद मुनव्वर फारुकी ने अपने घर के सफर और आयशा संग अपने विवाद पर तो बात की ही थी लेकिन साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुएं फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया.
इसी के साथ बिग बॉस 17 का विनर बनने के बाद मुनव्वर फारुकी ने सोशल मीडिया पर जिस शख्स के साथ पहली फोटो शेयर की वह थे सलमान खान. मुनव्वर फारुरी सलमान खान के साथ इस पोस्ट में बिग बॉस 17 की ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए नजर आए.
मुनव्वर फारुकी जब बिग बॉस सीजन 17 में एंटर हुए थे, तभी उन्होंने इस बात का एलान कर दिया था कि सलमान खान के शो की ट्रॉफी ‘डोंगरी’ ही आएगी. अब हाल ही में बिग बॉस 17 की ट्रॉफी जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी ने फैंस का शुक्रिया अदा किया और कैप्शन में लिखा, “बहुत-बहुत शुक्रिया जनता.
आपके प्यार और सपोर्ट के लिए, आखिरकार ट्रॉफी डोंगरी आ ही गई. कॉमेडियन ने आगे लिखा- बड़े भाई सलमान खान सर को उनकी गाइडेंस के लिए स्पेशल थैंक्यू. सारी #munawarkijanta और #munawarkewarrior का दिल से शुक्रिया”. मुनव्वर फारुकी के इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में लाखों लाइक कर चुके हैं. साथ ही उनके फैंस कमेंट सेक्शन में जीत की बधाई भी दे रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…