देश

तीसरी बार CBI के समन को तेजस्वी ने किया नजरअंदाज, Land for Jobs Scam मामले में पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सामने नहीं हुए पेश

Land for Jobs Scam: नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक बार फिर सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए. सूत्रों के मुताबिक, आज पूछताछ के लिए तेजस्वी यादव को सीबीआई द्वारा बुलाया गया था लेकिन राजद नेता जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए.

सूत्रों के मुताबिक, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सीबीआई ने Land For Jobs Scam मामले में आज पूछताछ के लिये सीबीआई मुख्यालय बुलाया था, लेकिन आज भी पूछताछ के लिए तेजस्वी यादव नहीं आए. सीबीआई के मुताबिक पूछताछ के ये तीसरा समन था, जिसके बाद तेजस्वी यादव पूछताछ में शामिल नहीं हुए हैं. इससे पहले 4 मार्च और 11 मार्च को पूछताछ के लिये बुलाया था. सीबीआई ने हाल में यादव के पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से दिल्ली और पटना में पूछताछ की थी.

ये भी पढ़ें: “मैंने किसानों और अग्निवीर जैसे मुद्दे पर सवाल उठाए तो मेरी सुरक्षा छीन ली”, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले- अगर मुझे कुछ हुआ तो…

इसके पहले, ईडी ने बताया था कि भारतीय रेल के ‘नौकरियों के बदले जमीन’ घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार के खिलाफ छापों में एक करोड़ रुपये की अघोषित नकदी जब्त की है और अपराध के माध्यम से प्राप्त 600 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है.

केन्द्रीय एजेंसी ने कहा था कि लालू प्रसाद के परिवार और उनके सहयोगियों के लिए रियल एस्टेट और अन्य क्षेत्रों में किए गए निवेशों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. ईडी ने शुक्रवार को लालू प्रसाद के बेटे व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित परिसर सहित परिवार के सदस्यों के विभिन्न परिसरों पर छापा मारा था.

सीबीआई ने हाल ही में इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पति-पत्नी लालू प्रसाद और राबड़ी देवी से पूछताछ की थी. आरोप है कि यूपीए सरकार में 2004 से 2009 में लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए भारतीय रेलवे में नौकरी के बदले लोगों ने यादव परिवार और उनके सहयोगियों को भूखंड गिफ्ट में दिए हैं या फिर उन्हें जमीनें सस्ते दाम पर बेची हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

20 seconds ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

52 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago