होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (फोटो ट्विटर)
Former Governor SatyaPal Malik: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पास से जेड प्लस सुरक्षा को हटा लिया गया है अब उनकी सुरक्षा के लिए केवल एक पीएसओ (PSO) तैनात किया गया है. जिसको लेकर सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. दरअसल, सत्यपाल मलिक कई मुद्दों पर सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए आए हैं. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जेड प्लस सुरक्षा कवर के बजाय अब उनकी सुरक्षा के लिए एक निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) तैनात किया जाएगा.
पूर्व राज्यपाल ने कहा कि जो शख्स जम्मू-कश्मीर, मेघालय और गोवा के राज्यपाल रहा हो, उसकी सुरक्षा केवल इसलिए छीन ली गई, क्योंकि उसने किसानों के मुद्दे और केंद्र की अग्निवीर योजना को लेकर सवाल उठाए.
सत्यपाल मलिक ने कहा कि मुझे एक पीएसओ (PSO) दिया गया है जो कि 3 दिनों से नहीं आ रहा. ऐसे हालात में अगर मुझे कुछ हो भी जाता है तो इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी. उन्होंने कहा कि “जब मैं गवर्नर था तो मैंने ही जम्मू कश्मीर में विधानसभा भंग की थी. मेरे ही कार्यकाल में धारा 370 भी हटाई गई. मैं बताऊं तो आज तक जम्मू कश्मीर से जितने भी राज्यपाल रहे हैं उन सभी के पास सुरक्षा है ऐसे में मेरी सुरक्षा क्यों हटाई गई यह समझ नहीं आ रहा है.”
तीन राज्यों के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक ने कहा कि “मैं बताना चाहता हूं कि मैं किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहा. मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं, लेकिन अगर मुझे कुछ होता है तो कृपया दिल्ली आ जाइए. उन्होंने दावा किया कि 2008 से 2018 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में कार्य करने वाले एनएन वोहरा का सुरक्षा कवर अभी भी बरकरार था.”
मलिक ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर गृह मंत्रालय को लिखा है, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है कि उनका सुरक्षा कवर क्यों घटाया गया और इस कदम के पीछे क्या कारण था. विशेष रूप से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के परिवार के लिए आजीवन सुरक्षा कवर के लिए प्रोटोकॉल लागू है.
Mahishasura Mardini origin story: कौन था महिषासुर और क्यों 33 कोटि देवता भी उसका वध…
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…
भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…
नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…
UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…