देश

Delhi : कोर्ट से दिल्ली पुलिस को मिली गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई की और तीन दिन की रिमांड, कई खुलासे होने की उम्मीद

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को फिरौती के एक मामले में साकेत कोर्ट ने रविवार को और तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. लॉरेंस बिश्नोई को 10 दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अदालत में पेश किया था. क्राइम ब्रांच ने यह कहते हुए अदालत से तीन दिन की रिमांड का अनुरोध किया कि उन्हें लॉरेंस से कई जानकारी एकत्र करने की जरूरत है. क्राइम ब्रांच ने ये भी कहा कि हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. हमें अन्य आरोपी के साथ आमने-सामने पूछताछ करने की जरूरत है. लॉरेंस को भी गुजरात के गांधीनगर ले जाने की जरूरत है.

जेल से आरोपी अक्षय को निर्देश दे रहा था लॉरेंस

क्राइम ब्रांच ने अदालत से कहा कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को आरोपी अक्षय के साथ आपराधिक सांठगांठ का पता लगाने, एक अन्य आरोपी कपिल के बारे में जानकारी इकट्ठा करने की जरूरत है. इसके अलावा यह भी पता लगाने की जरूरत है कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई जेल में होने के बावजूद आरोपी अक्षय को निर्देश कैसे दे रहा था ? आखिर कौन इसकी मदद कर रहा था. इसके बाद अदालत ने पुलिस को अनुमति देते हुए कहा कि जांच के एक सार्थक निष्कर्ष के लिए पूछताछ आवश्यक है.

यह भी पढे़ं- काशी में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर- तथाकथित वैश्विक महाशक्तियों की आंखों में आंख मिलाकर बात करता है भारत

बठिंडा जेल में रखने की लगाई थी कोर्ट से गुहार

9 जून को लॉरेंस ने अपने वकील के माध्यम से विशेष एनआईए अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर किया था, जिसमें अदालत से उसे मंडोली जेल में बंद नहीं करने का अनुरोध किया गया था. उसने अपनी अर्जी में गुहार लगाई थी कि उसे मंडोली की बजाय बठिंडा की किसी जेल में रखा जाए. लॉरेंस ने अपनी याचिका में अनुरोध किया था, अगर उसे दोबारा मंडोली जेल में रखा जाता है, तो उस पर हमला होने की संभावना है क्योंकि उसके विरोधी भी उसी जेल में बंद हैं. गैंगवार और हिंसा का खतरा है.

लॉरेंस के वकील विशाल चोपड़ा ने कहा कि इसके बाद कोर्ट ने यह सुनिश्चित किया है कि अपराध शाखा की तीन दिन की हिरासत पूरी होने के बाद दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच लॉरेंस को वापस बठिंडा जेल में शिफ्ट करेगी. लॉरेंस को एक अन्य मामले में गुजरात के गांधीनगर ले जाने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

1 minute ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

15 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

16 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

19 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

23 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

37 minutes ago