देश

चेन्नई में पटरी से उतरी ट्रेन, एक सप्ताह में तीसरी बार हुआ हादसा, ट्रैक और कोच की मरम्मत में जुटे कर्मचारी

चेन्नई के मूर मार्केट से तिरुवल्लुर जाने वाली एक उपनगरीय ट्रेन रविवार को तमिलनाडु के व्यासरपाडी रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गई. अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन बेसिन ब्रिज और व्यासरपाडी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी. दक्षिण रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट का दूसरा डिब्बा पटरी से उतर गया था, लेकिन हादसे में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं

अधिकारियों ने हादसे को लेकर बताया कि, ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए थे. जिसके बाद चेन्नई सेंट्रल स्टेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक और कोच की मरम्मत में जुट गए हैं. कई लोग ट्रेन से उतरे और स्टेशन से निकलकर नजदीकी बस अड्डे पर चले गए. ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद तिरुवल्लुर और अवाडी खंड में ट्रेन सेवाएं कुछ घंटों के लिए रोक दी गईं और कुछ ट्रेनों को पेरम्बूर और विल्लिकवक्कम स्टेशनों पर भी रोका गया है.

यह भी पढे़ं- काशी में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर- तथाकथित वैश्विक महाशक्तियों की आंखों में आंख मिलाकर बात करता है भारत

एक हफ्ते में हो चुकी हैं चार घटनाएं

गौरतलब है कि एक सप्ताह में ट्रेन के पटरी से उतरने की यह तीसरी घटना है. जनशताब्दी ट्रेन का एक खाली डिब्बा 9 जून को बेसिन ब्रिज के पास पटरी से उतर गया था जब सफाई के लिए उसे यार्ड में ले जाया जा रहा था. इससे पहले 8 जून को मेट्टुपालयम से कुनूर जा रही नीलगिरि माउंटेन रेलवे ट्रेन का चौथा डिब्बा पटरी से उतर गया. हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. वहीं ओडिशा के बालासोर मेंल कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए थे. जिसमें 277 लोगों की मौत हो गई थी और 1100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. हादसे के बाद पीएम मोदी ने घटनास्थल का दौरा किया था. इसके अलावा हादसे में घायल पीड़ितों से अस्पताल में पहुंचकर मुलाकात की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

8 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

9 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

27 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

1 hour ago