देश

समाज में बदलाव और समानता की प्रेरणास्रोत…’, सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नमन

Savitribai Phule death anniversary tribute: भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और नारी सशक्तिकरण की प्रतीक सावित्रीबाई फुले को उनकी पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा नेताओं ने नमन किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया. अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने का अभियान शुरू किया, जब समाज में अनेक कुरीतियां व्याप्त थीं. उन्होंने देश के प्रथम बालिका विद्यालय की स्थापना की और समानता के विचार को जन-जन तक पहुंचाया. सावित्रीबाई फुले को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं.

योगी बोले-‘नारी चेतना की प्रखर स्वर’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा कि नारी चेतना की प्रखर स्वर, समतामूलक समाज की शिल्पकार एवं आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, ‘क्रांतिज्योति’ सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने कहा कि उनका त्याग और तेजस्वी व्यक्तित्व युगों-युगों तक राष्ट्र सेवा और मां भारती के प्रति बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा.

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका व महान समाज सुधारिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. शिक्षा के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के लिए उनका संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.

मध्य प्रदेश और हरियाणा सीएम ने किया नमन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा कि महिला सशक्तिकरण की प्रतिमान, महान समाज सेविका, सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. छुआछूत, सती प्रथा, बाल-विवाह जैसी कुरीतियों से समाज को मुक्त कराने के लिए उनके प्रयास नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नए युग का सूत्रपात करते हैं. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, “देश की प्रथम महिला शिक्षिका, नारी शिक्षा एवं नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत, महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन.

ये भी पढ़ें: भारत सरकार ने घरेलू LPG सप्लाई को दी प्राथमिकता, होटल इंडस्ट्री पर संकट

उत्तराखंड सीएम ने भी दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि देश की प्रथम महिला शिक्षिका, नारी शिक्षा एवं नारी मुक्ति आंदोलन की अग्रदूत, महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन. आपने शिक्षा के माध्यम से समाज में समानता, जागरूकता और महिला सशक्तिकरण की जो अलख जगाई, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का अमर स्रोत है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

7 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

50 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago