देश

YouTube से सीखकर 10 रुपए के Stamp Paper से छाप डाले 500 के नकली नोट, हजारों नोटों के साथ 2 लोग गिरफ्तार

UP Fake Currency: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां कुछ शातिर लोग यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट छापने के तरीके सीख रहे थे. जी हां…यहां दो शातिर ने यूट्यूब ट्यूटोरियल के जरिए नकली नोट छापने की तरकीब सीखी थी. आपको बता दें इन दोनों शातिरों ने 10 रुपए के स्टांप पेपर का इस्तेमाल करके 500 रुपए के करीब 1000 हजार रुपए नकली नोट तैयार किए थे.

Stamp Paper से छाप डाले 500 के नोट

पुलिस ने शातिरों के पास से नकली नोट बरामद कर नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले स्टाम्प पेपर (stamp paper), प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण भी जब्त किए है. जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रमोद मिश्रा निवासी चुर्क थाना, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र और सतीश राय निवासी मिर्जापुर के रूप में हुई है.

सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें, दोनों शातिर इन नोटों को मार्केट में खपाने की तैयार कर रहे थे, उससे पहले सोनभद्र पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. सोनभद्र पुलिस ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि नकली नोटों का धंधा करने वाले कुछ लोग रामगढ़ क्षेत्र में मौजूद है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापा मारा और दोनों शातिर सतीश राय और प्रमोद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने यह स्टांप पेपर मिर्जापुर से मंगवाए थे.

Youtube से सीखा नोट बनाने का तरीका

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यू-ट्यूब की मदद से नकली नोट बनाने का तरीका सीखा था और अब तक लगभग 30,000 रुपये के नकली नोट बाजार में खपा चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने यह भी बताया कि बरामद हुए सभी नकली नोटों पर एक जैसे सीरियल नंबर थे.

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे नकली नोटों को असली जैसा दिखाने के लिए ₹10 के स्टांप पेपर का उपयोग करते थे. स्टांप पेपर पर नोट छापने से नकली नोट अधिक विश्वसनीय और असली जैसे दिखने लगते थे, जिससे लोग संदेह न कर सकें. इसके अलावा, इन आरोपियों ने नोटों की हूबहू नकल तैयार करने के लिए प्रिंटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया.

ये भी पढ़ें: Salman Rushdie की विवादित किताब The Satanic Verses पर से हटेगा आयात प्रतिबंध? दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने यूट्यूब वीडियो के ज़रिए नकली नोट छापने की कला सीखी थी. उनका मुख्य काम मिनरल वाटर के विज्ञापन छापना था. नकली नोटों के अलावा, अधिकारियों ने उनके पास से एक ऑल्टो कार, प्रिंटिंग उपकरण, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर और 27 स्टाम्प पेपर ज़ब्त किए.

-भारत एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

18 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

35 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

51 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago