देश

Pahalgam Terror Attack: तीन दिन पहले हुई थी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की शादी, हनीमून मनाने के लिए गए थे कश्मीर, आतंकी हमले में हुए शहीद

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में हरियाणा के करनाल के रहने वाले नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (Vinay Narwal) शहीद हो गए. विनय नरवाल (Vinay Narwal) की एक 3 दिन पहले शादी हुई थी, शादी, पगफेरे और फिर रिसेप्शन के बाद विजय नरवाल अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने के लिए कश्मीर पहुंचे थे. जहां आतंकियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. अब जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर कोई भी अंदर तक सिहर जाएगा.

Vinay Narwal की तीन दिन पहले हुई थी शादी

शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (Vinay Narwal) के पड़ोस में रहने वाली सीमा ने बताया कि “अभी तीन दिन पहले ही विनय की शादी धूमधाम से हुई. जश्न 10 दिनों तक चला. वह बहुत प्यारा लड़का था- मैं तो बगल में ही रहती हूं. उसने इंजीनियरिंग की और बाद में क्लास वन ऑफिसर बनने के लिए नेवी की परीक्षा पास की. वे स्विट्जरलैंड में हनीमून मनाने की योजना बना रहे थे, लेकिन जब उसे छुट्टी नहीं मिली, तो वे कश्मीर चले गए. यह सब अचानक हुआ, जैसे किसी की बुरी नज़र लग गई हो. हमें कल रात यह खबर मिली. मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि उसके परिवार पर क्या बीत रही होगी. उसकी जुड़वां बहन और पिता उसे वापस लाने गए हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “हमने वीडियो देखे जिसमें एक लड़की रो रही थी और कह रही थी कि उसने आतंकवादियों से उसे भी मार डालने की विनती की, लेकिन उन्होंने उससे कहा कि ‘हम तुम्हें छोड़ रहे हैं, इसलिए तुम जाकर मोदी को बता सकती हो कि क्या हुआ.’

पुलिस की वर्दी में आए थे आतंकी

बता दें कि पहलगाम में हमले के वक्त आतंकियों ने नकली वर्दी पहनी हुई थी, इसलिए शुरुआत में किसी भी पर्यटक को उन पर शक नहीं हुआ. लेकिन थोड़ी देर बाद ही, जब उन्होंने हिंदू पर्यटकों की पहचान पूछ कर उन पर फायरिंग शुरू कर दी, तो मौके पर भगदड़ मच गई. आतंकियों ने जानबूझकर ऐसे हिंदू पुरुषों को निशाना बनाया, जो अपनी पत्नी या परिवार के साथ आए थे.

यह भी पढ़़ें- Pahalgam Terror Attack: नहीं बचेंगे दहशतगर्द! सऊदी से वापस आते ही एयरपोर्ट पर PM Modi ने की हाई लेवल मीटिंग, पहलगाम में सर्च ऑपरेशन जारी

28 लोगों की हुई मौत

पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिससे बाद पूरे देश में आक्रोश है. यहां आतंकियों ने एक टूरिस्ट ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई. दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल भी हुए, जिनका इलाज चल रहा है. आतंक का शिकार हुए इन लोगों की कहानियां सामने आ रही हैं तो झकझोर कर रख दे रही हैं.

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago