देश

Gujarat: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहरों में चल रही नाव, वडोदरा में मगरमच्छों का खतरा

गुजरात में एक बार फिर से आसमान से आफत बरस रही है. भारी बारिश के कारण राज्य के विभिन्न शहरों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. राज्य में तमाम नदियां उफान पर हैं और उनका पानी शहरों में घुस गया है.

बीते दो दिनों में दक्षिण गुजरात और मध्य गुजरात में बारिश ने तबाही मचाई थी, सोमवार को सौराष्ट्र और कच्छ का हाल बेहाल कर दिया है. सौराष्ट्र के जामनगर और राजकोट शहरों में बारिश के कारण नदियों में बाढ़ आ गई है.

जामनगर शहर में पानी भरा

राजकोट शहर सोमवार को बारिश से जूझता रहा. आजी नदी के ओवरफ्लो होने के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया. यही हालात जामनगर शहर में रहे. यहां कई इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया. रणजीत सागर बांध ओवरफ्लो हुआ है, जिसके कारण शहर में नाव चलाने की नौबत आ गई.

बारिश के चलते शहर के विभिन्न इलाके जलमग्न हो गए हैं.

राज्य सरकार ने अब तक 22,000 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया है. अकेले राजकोट शहर में 19 सेंटर आश्रय के लिए बनाए गए हैं. विभिन्न जिलों के कलेक्टरों ने आम जनता से अपील की है की जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें.

बस और ट्रेन रूट प्रभावित

बारिश के कारण देवभूमि द्वारका और जामनगर का मार्ग बाधित हुआ है. कई जगह सड़कें टूटी हैं राज्य में राज्य परिवहन निगम के करीब 65 रूट बंद हैं. 56 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं जिसका व्यापक असर यातायात पर हुआ है.

पिछले तीन दिनों से राज्य में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है. एनडीआरएफ की 14 टीम में अलग-अलग जिलों में तैनात की गई है, जबकि राज्य की एसडीआरएफ की 22 टीमें बचाव कार्य में लगाई गई हैं.

कई शहरों में सेना तैनात

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की जान गई है. केंद्र सरकार ने आर्मी के 6 कॉलम बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद के लिए भेजने का ऐलान किया है. राजकोट, देवभूमि द्वारका, जामनगर, आणंद और खेड़ा में इनको तैनात किया जाएगा.

विश्वामित्रि नदी में बाढ़ आने से वडोदरा शहर में मगरमच्छों का खतरा बढ़ गया है.

वडोदरा शहर में भी दिन में नाव चल रही है. यहां मगरमच्छों का खतरा बरकरार है, क्योंकि यहां पर विश्वामित्री नदी में तकरीबन 1000 मगरमच्छ हैं. विश्वामित्रि नदी में बाढ़ आने के कारण अब इन मगरमच्छों के शहर में घुसने का खतरा मंडराने करने लगा है.

राज्य सरकार ने कलेक्टरों को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द करने को कहा है. सर्तकता के तौर पर पूरे राज्य में प्राइमरी स्कूल बंद हैं. मौसम विभाग ने 29 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट दिया है. 27 अगस्त के लिए राज्य के 26 जिले रेड अलर्ट पर रखे गए हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 सितंबर तक राज्य में बारिश जारी रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

अरविंद शर्मा, ब्यूरो चीफ, अहमदाबाद

Recent Posts

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

56 seconds ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

1 hour ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

3 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

4 hours ago