जेपी नड्डा.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार (27 अगस्त) को ‘नबन्ना अभिजन’ रैली के हिंसक हो जाने के बाद ममता बनर्जी सरकार पर ‘बलात्कारियों और अपराधियों’ का समर्थन करने का आरोप लगाया.
सोशल साइट एक्स पर एक ट्वीट में नड्डा ने कहा, ‘कोलकाता से पुलिस की बर्बरता की तस्वीरें हर उस व्यक्ति को गुस्सा दिलाती हैं, जो लोकतांत्रिक सिद्धांतों को महत्व देता है. दीदी के पश्चिम बंगाल में बलात्कारियों और अपराधियों की मदद करना तो सम्मान की बात है, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए बोलना अपराध है.’
उनका यह बयान तब आया है जब छात्र संगठन द्वारा कोलकाता में आयोजित एक ‘गैर-राजनीतिक’ रैली के दौरान राज्य पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की रिपोर्ट सामने आई है. यह रैली कोलकाता के आरजी कर कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध जताने के लिए आयोजित की गई थी. भगवा पार्टी ने 28 अगस्त को पश्चिम बंगाल में 12 घंटे के बंद की भी घोषणा की है.
बता दें कि बीते 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला था. मृतक मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग की छात्रा थी. गुरुवार (8 अगस्त) को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ डिनर करने गई थी.
घटनास्थल से मृतक डॉक्टर का मोबाइल फोन और लैपटॉप भी मिला. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके मुंह, दोनों आंख और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले थे. इसके अलावा, होठ, गर्दन, पेट सहित शरीर के कई भागों में चोट के निशान मिले थे. इस घटना के बाद से पश्चिम बंगाल में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब देश के कई राज्यों में फैल गया है. विवाद बढ़ने के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव के लिए रामनगरी अयोध्या पूरी तरह सजने लगी है. 7…
हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…