खेल

ICC Women’s T20 World Cup: भारतीय टीम का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी

BCCI ने मंगलवार को आगामी ICC महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की. हरमनप्रीत कौर यूएई में होने वाले आगामी ICC महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम की अगुवाई करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है.

महिला टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय दल में यास्तिका भाटिया और श्रेयंका पाटिल की वापसी हुई है. 15 सदस्यीय भारतीय टीम के अलावा तीन खिलाड़ी ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर यूएई जाएंगी. इन खिलाड़ियों में उमा छेत्री, तनुजा कंवर और साइमा ठाकोर का नाम शामिल है.

टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और संजना सजीवन.

बता दें, राधा यादव, संजना सजीवन और श्रेयंका पाटिल की विश्व कप खेलने की संभावना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी.

टूर्नामेंट का नौवां संस्करण यूएई के दुबई और शारजाह में 3 से 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा. भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

22 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

54 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago