देश

बिहार के गया में नदी में शराब का गोदाम! तलाशी के दौरान हैरान रह गई पुलिस

Liquor Recovered From River in Gaya: बिहार में शराब माफियाओं की करतूत देख पुलिस भी हैरान है. दरअसल, पुलिस ने बिहार के गया में नदी में छुपाकर रखे गए अवैध देशी और विदेशी शराब को बरामद किया है. हालांकि, इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोशिला गांव के पास एक नदी में शराब माफिया अपना ठिकाना बनाए हुए हैं. नदी में गड्ढा कर अवैध शराब को छुपाकर रखा गया है. मगध विश्वविद्यालय थाना प्रभारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी ली गई. जिसके बाद वहां से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई.

नदी में गड्ढा खोदकर रखा गया था शराब

पुलिस की टीम जब काफी खोजबीन करने के बाद नदी के किनारे गड्ढा खोदकर देखा तो वहां ढेरों शराब की बोतलें मिलीं. जिसके बाद शराब की बोतलों को जब्त कर थाना लागा गया, जहां विदेशी और देशी शराब के बोतलों की गिनती और जांच की जा रही है.

भारी मात्रा में शराब बरामद

कोशिला गांव के समीप स्थित नदी में पुलिस को छानबीन करते देख लोग हैरान रह गए. स्थानीय लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा था कि पुलिस नदी में किस चीज की तलाशी कर रही है. नदी में तलाशी करते पुलिस को देखकर आसपास के लोग भारी संख्या में इकट्ठा हो गए. वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ में आता तब तक पुलिस नदी से एक-एक करके भारी मात्रा में देशी और विदेश शराब बरामद करने लगी. इस दौरान जब लोगों की नजर शराब पर पड़ी तो वे हैरान रह गए.

यह भी पढ़ें: बिहार में फर्जी IPS बनकर घूम रहा था युवक, जमुई पुलिस ने किया गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago