मनोरंजन

जब अमिताभ बच्चन के पास वॉचमैन तक को देने के लिए नहीं थे पैसे, मजाक उड़ा रहा था पूरा बॉलीवुड, इस सुपरस्टार ने किया बड़ा खुलासा

Amitabh Bachchan Financial Crisis: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार हैं, जो पिछले 50 से ज्यादा सालों से लगातार लोगों का पर्दे पर मनोरंजन कर रहे हैं. आज इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार हैं. हालांकि, उनके करियर में भी ऐसा दौर आया था जब उन्होंने बहुत नुकसान झेलना पड़ा है. हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत ने बिग बी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया और बताया कि कैसे बिग बी के पास गार्ड को सैलरी देने के भी पैसे नहीं थे.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई में Vettaiyan के ऑडियो लॉन्च में रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन के फाइनेंशियल क्राइसिस के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कैसे बिग बी ने जब फिल्में प्रोड्यूस करना शुरू किया तो कैसे नुकसान झेला, लेकिन उनके दृढ़ निश्चय ने उन्हें डूबने नहीं दिया. इस दौरान एक्टर के पास अपने वॉचमैन को सैलरी देने तक के पैसे नहीं थे.

जब बिग बी के घर की लगाई जा रही थी बोली

उस आर्थिक संकट में अमिताभ के जुहू वाले घर की सरेआम बोली लगाई जा रही थी. सारा बॉलीवुड उन पर हंस रहा था. लोग उनके डाउनफॉल का इंतजार कर रहे थे. लेकिन, 3 सालों में उन्होंने सभी विज्ञापन किए. केबीसी जैसे शो का हिस्सा बने और पैसे कमाए. फिर बिग बी ने जुहू वाले घर के साथ तीनों घर खरीदे. वो आज 82 साल की उम्र में भी 10 घंटे काम कर रहे हैं.

जब इंदिरा गांधी उनके लिए विदेश से लौटी थीं

रजनीकांत ने ये भी कहा कि अमिताभ बच्चन के लिए भले ही वो काफी बुरा समय रहा लेकिन, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. सिचुएशन का सामना किया और मेहनत करके वो इससे उबरे. थलाइवा ने उस किस्से का भी जिक्र किया जब इंदिरा गांधी उनके लिए विदेश से लौट आई थीं. रजनीकांत बताते हैं, ‘अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन बेहतरीन राइटर थे. वो कुछ भी अपने इन्फ्लुएंस से कर सकते थे. लेकिन, उनके परिवार के इन्फ्लुएंस के बिना उन्होंने अपना करियर अकेले ही बनाया. एक बार अमिताभ बच्चन का एक्सीडेंट हो गया था. उस समय इंदिरा गांधी विदेश में थीं. जब उन्हें बिग बी के बारे में पता चला तो वो वापस भारत लौट आईं. उस समय पता चला था कि राजीव गांधी और अमिताभ साथ में पढ़े हैं.’

इस दिन रिलीज होगी अमिताभ और रजनीकांत की फिल्म

आपको बता दें कि रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की जोड़ी तीन दशक के बाद साथ नजर आने वाली है. दोनों की जोड़ी को पर्दे पर फिर से देखने के लिए फैंस बेताब हैं और ‘वेट्टैय्यन’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसे 10 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म में बिग बी सत्यदेव का किरदार निभा रहे हैं. ये रजनीकांत की 170वीं फिल्म है.

ये भी पढ़ें: राज कपूर को मॉस्को में मिली थीं पद्मिनी, एक नजर में ‘शो मैन’ ने भांप लिया था उनका टैलेंट, डांस देखकर फिल्म में किया कास्ट

जानें बिग बी की नेटवर्थ

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन की नेटवर्थ 1578 करोड़ रुपये (15 अरब से ज्यादा) है. मेगास्टार के कार कलेक्शन में कुल 16 गाड़ियां हैं, जिनमें 2 मर्सिडीज और एक रेंज रोवर शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

15 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

17 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

45 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

1 hour ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago