Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिहार के गया में नदी में शराब का गोदाम! तलाशी के दौरान हैरान रह गई पुलिस

Liquor Recovered From River: बिहार के गया में नदी में छुपाकर रखा गया अवैध शराब बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोशिला गांव के पास एक नदी में शराब माफिया अपना ठिकाना बनाए हुए हैं.

liquor recovered from river

बिहार के गया में नदी से भारी मात्रा में शराब बरामद.

Liquor Recovered From River in Gaya: बिहार में शराब माफियाओं की करतूत देख पुलिस भी हैरान है. दरअसल, पुलिस ने बिहार के गया में नदी में छुपाकर रखे गए अवैध देशी और विदेशी शराब को बरामद किया है. हालांकि, इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोशिला गांव के पास एक नदी में शराब माफिया अपना ठिकाना बनाए हुए हैं. नदी में गड्ढा कर अवैध शराब को छुपाकर रखा गया है. मगध विश्वविद्यालय थाना प्रभारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी ली गई. जिसके बाद वहां से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई.

नदी में गड्ढा खोदकर रखा गया था शराब

पुलिस की टीम जब काफी खोजबीन करने के बाद नदी के किनारे गड्ढा खोदकर देखा तो वहां ढेरों शराब की बोतलें मिलीं. जिसके बाद शराब की बोतलों को जब्त कर थाना लागा गया, जहां विदेशी और देशी शराब के बोतलों की गिनती और जांच की जा रही है.

भारी मात्रा में शराब बरामद

कोशिला गांव के समीप स्थित नदी में पुलिस को छानबीन करते देख लोग हैरान रह गए. स्थानीय लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा था कि पुलिस नदी में किस चीज की तलाशी कर रही है. नदी में तलाशी करते पुलिस को देखकर आसपास के लोग भारी संख्या में इकट्ठा हो गए. वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ में आता तब तक पुलिस नदी से एक-एक करके भारी मात्रा में देशी और विदेश शराब बरामद करने लगी. इस दौरान जब लोगों की नजर शराब पर पड़ी तो वे हैरान रह गए.

यह भी पढ़ें: बिहार में फर्जी IPS बनकर घूम रहा था युवक, जमुई पुलिस ने किया गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital