UP News: उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना को आगामी 30 अप्रैल तक तैयार करने का निर्देश दिया. सड़कों पर गाड़ियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए समस्त ग्रामीण मार्गों को कम से कम साढ़े पाँच मीटर चौड़ा किया जाएगा. उन्होंने इसकी कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया.
लोक निर्माण राज्यमंत्री ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराएँ, इसके लिये नियमित मॉनिटरिंग करें.
श्री बृजेश सिंह ने निर्देश दिया कि अनुबंध में दिए गए माइलस्टोन के अनुसार प्रगति सुनिश्चित कराएँ, यदि माइलस्टोन के अनुसार प्रगति नहीं हो रही है तो सम्बंधित कांट्रैक्टर के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करें, इसके साथ ही संबंधित अधिकारी की लापरवाही पाए जाने पर उसकी भी जवाबदेही तय की जाय. निर्माणाधीन कार्यों की उच्च अधिकारी नियमित समीक्षा करें. निर्माण कार्यों में लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय चौहान ने राज्य मंत्री के समक्ष वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी दी. उन्होंने लोक निर्माण राज्य मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें: आजमगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कमीशन खोरी का लगाया आरोप
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…