देश

Budget Session: राहुल गांधी की टिप्पणी और अडानी ग्रुप के मामले पर लोकसभा में हंगामा, दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

Budget Session: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत के लोकतंत्र को लेकर लंदन में दिए गए बयान और अडानी समूह से जुड़े मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग को लेकर मंगलवार को सत्तापक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों ने लोकसभा में भारी हंगामा किया. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब पांच मिनट बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्य अपने-अपने स्थान पर खड़े हो गए. भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने ‘राहुल गांधी माफी मांगो’ के नारे लगाए, तो कांग्रेस के सदस्यों ने अडानी समूह से जुड़े विषय पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

शोर-शराबे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया और बीजू जनता दल के सांसद अनुभव मोहंती का नाम पूरक प्रश्न पूछने के लिए पुकारा. मोहंती ने बार-बार सदन में व्यवस्था नहीं होने का हवाला दिया.

बिरला ने नारेबाजी कर रहे दोनों पक्षों के सदस्यों से अपने-अपने स्थान पर बैठने और सदन चलने देने की अपील की. हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने करीब 11 बजकर पांच मिनट पर लोकसभा की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिए गए बयान को लेकर बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन सोमवार को भी लोकसभा भारी हंगामा हुआ था. सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के शोर शराबे के कारण सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी थी.

भारतीय जनता पार्टी इस विषय पर राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है. दूसरी तरफ, कांग्रेस का आरोप है कि अडाणी समूह के मामले पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग से ध्यान भटकाने के लिए सत्तापक्ष हंगामा कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Budget Session: संसद सत्र से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर पर विपक्षी दलों की बैठक, सरकार को घेरने की तैयारी पर हुई चर्चा

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने ब्रिटेन के मशहूर शिक्षण संस्थान कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए व्याख्यान में यह आरोप लगाया था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और प्रधानमंत्री मोदी भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट कर रहे हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

7 minutes ago

ब्रिक्स मंच पर भारत-ईरान की कूटनीति; पीएम मोदी से मिले ईरानी प्रतिनिधि, एस जयशंकर और शशि थरूर से भी हुई खास बातचीत

दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…

25 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

36 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

59 minutes ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

1 hour ago