खेल

Virat Kohli: शतक जड़ने के बाद लॉकेट को क्यों चूमते हैं किंग कोहली?

Virat Kohli Locket Celebration: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अहमदाबाद टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा. विराट ने अंतराष्ट्रीय करियर का 75वां शतक बड़े ही खास अंदाज में पूरा किया. यह कोहली का 28वां टेस्ट शतक था. शतक पूरा करने के बाद विराट ने गले से लॉकेट निकालकर उसे किस किया. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब विराट ने शतक लगाकर ऐसा किया हो, इससे पहले भी उन्हें कई बार ऐसा करते देखा गया. अब फैंस के मन में ये सवाल है कि विराट को उस लॉकेट से इतना लगाव क्यों है? लॉकेट में ऐसा क्या है कि शतक लगाने के बाद उन्हें पहले भी इसी अंदाज में किस करते देखा गया है. आइए जानते हैं.

दरअसल, विराट कोहली ने जो लॉकेट गले में पहना है. वह उनकी शादी की अंगूठी है. कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक बार इस लॉकेट के बारे में कहा था कि यह विराट के प्यार की निशानी है और ऐसा करके वह पत्नी अनुष्का शर्मा के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं. अनुष्का हमेशा विराट के साथ खड़ी रहती हैं. वह मुश्किल समय में हमेशा उनका साथ देती हैं और अपने पति का हौसला बढ़ाती नजर आती हैं. यही वजह है कि विराट के लिए ये लॉकेट इतना खास क्यों है.

ये भी पढ़ें: WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी का फ्लॉप शो, RCB के सामने बड़ी मुसीबत!

विराट को पहली बार जनवरी 2018 में लॉकेट चूमते हुए देखा गया था जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 153 रन बनाए थे. उसी साल यानी जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ अपना 22वां टेस्ट शतक लगाने के बाद उन्हें फिर से लॉकेट चूमते देखा गया. उसके बाद से लेकर अब तक वो कई बार ऐसा करते दिखे.

दोहरे शतक से चूके विराट कोहली

अहमदाबाद टेस्ट में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना लंबे समय से प्रतीक्षित 28वां टेस्ट शतक लगाया. हालांकि, वह अपना दोहरा शतक लगाने से चूक गए. उन्होंने 186 रनों की मैराथन पारी खेली. इसके पहले नवंबर 2019 में उन्होंने टेस्ट में शतक जड़ा था. कोहली को 28वां टेस्ट शतक और उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 75वां शतक पूरा करने में 42 पारियां और तीन साल से ज्यादा का वक्त लगा है.

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बाबू जगजीवन राम: देश के इकलौते रक्षा मंत्री, जिनकी रणनीति से कांप उठा था पाकिस्तान

1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…

47 minutes ago

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

1 hour ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

2 hours ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

2 hours ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

2 hours ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

2 hours ago