देश

लोकसभा चुनाव को लेकर 4 राज्यों में आप-कांग्रेस में बनी सहमति! सीट बंटवारे को लेकर यह फाॅर्मूला आया सामने

Lok sabha Election 2024 AAP Congress Seat Sharing Formula: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी गठबंधन इंडिया में कांग्रेस और आप के बीच 4 राज्यों में सीटों के बंटवारे को सहमति बन गई है. थोड़ी देेर में कांग्रेस और आप दिल्ली में एक साझा प्रेस वार्ता को संबोधित कर इसका ऐलान कर सकते हैं. दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे का संभावित फाॅर्मूला सामने आया है. उसमें दिल्ली, हरियाणा, गोवा और गुजरात शामिल है. इन चारों राज्यों में लोकसभा की 45 सीटें हैं.

जानकारी के अनुसार दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में 4 पर आप पार्टी और 3 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली पर दावेदारी पेश करेगी. वहीं कांग्रेस चांदनी चैक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और उत्तर दक्षिणी दिल्ली पर चुनौती पेश करेगी.

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में ईरानी सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, जैश-अल-अदल के सरगना इस्माइल बख्श को किया ढेर!

हरियाणा-गुजरात में यह फाॅर्मूला हुआ तय

वहीं हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं. उसमें 9 सीटों पर कांग्रेस तो 1 सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ सकती है. बता दें कि हरियाणा में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच ही है. जानकारी के अनुसार आप को कुरुक्षेत्र सीट मिल सकती है.

गुजरात में लोकसभा की 26 सीटे हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी 24 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 2 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. आप को कांग्रेस भरूच और भावनगर सीट दे सकती हैं. वहीं गोवा की दो सीटों पर आप अपने उम्मीदवार उतारेगी और चंडीगढ़ सीट आप पार्टी कांग्रेस को दे सकती है.

गुजरात में आप का बढ़ रहा प्रभाव

बता दें कि गुजरात में भाजपा पिछले दो चुनावों में क्लीन स्वीप कर रही हैं. ऐसे में पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को आप के उदय के कारण काफी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था. जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 5 प्रतिशत वोट हासिल किए थे. ऐसे में पार्टी को यहां समझौता करना पड़ रहा है. आप पार्टी की अगुवाई वाले पंजाब में सभी सीटों पर कांग्रेस और आप अपने उम्मीदवार उतारेगी.

ये भी पढ़ेंः ‘तुमने हमको सीएम बनाया हमने तुम्हारी सरकार बचाई…’ जीतनराम मांझी ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, जानें वजह

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

18 minutes ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

40 minutes ago

वृषभ राशि आज का राशिफल: पुराने प्रयास से मिलेगा लाभ, धन के मामले में जल्दबाजी से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज पुराने काम और प्रयास…

1 hour ago

मिथुन राशि आज का राशिफल: रुकी कारोबारी बातचीत होगी शुरू, अचानक पेमेंट से बढ़ सकता है खर्च

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज कारोबार में रुकी बातचीत…

1 hour ago